सोने ने एक बार फिर से सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज MCX पर सोने की कीमतों ने नए ऑल टाइम हाई को टच किया। 2 अप्रैल 2026 का गोल्ड वायदा 193096 रुपये के स्तर  तक गए। MCX पर आज सोने की कीमतों में 14701 रुपये तक का उछाल देखा गया। सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर इस खबर को लिखते समय यह 190999 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सोना के साथ चांदी में भी रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। चांदी 4 लाख रुपये (Silver Price Hike) के स्तर को पार कर गई है।