दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

रेत-कोयला माफिया का गढ़ बना शहडोल, BJP नेताओं की 60% हिस्सेदारी का आरोप:जीतू पटवारी

रेत-कोयला माफिया का गढ़ बना शहडोल, BJP नेताओं की 60% हिस्सेदारी का आरोप:जीतू पटवारी
●कलेक्टर भाजपा की तरफ डंडा भांजते है
● टीआई की हिम्मत नही, भाजपा नेताओं से डरते हैं
●एसपी ने बिगाड़ रखा है कानून व्यवस्था

शहडोल।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को शहडोल में आयोजित जन आक्रोश रैली में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और यहां कानून नाम की चिड़िया तक नहीं बची है।
रैली के दौरान सत्यम प्रजापति और आशू चौधरी को मंच पर बैठाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।

तीन मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग

पटवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार में तीन-तीन अपराधी मंत्री हैं, जिन्होंने अपने दायित्व नहीं निभाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि—
राजेंद्र शुक्ला के विभाग में नकली दवा सेवन से 26 बच्चों की मौत हुई।
कैलाश विजयवर्गीय के विभाग में जहरीला पानी पीने से 35 लोगों की जान चली गई।
विजय शाह ने कर्नल सोफिया को आतंकवादियों की बहन कहा, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने अपराधी कृत्य माना।
पटवारी ने मुख्यमंत्री से इन तीनों मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएगी।
कांग्रेस कमजोर नहीं, सम्मान निभाना जानती है
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पटवारी ने कहा कि अब वह दौर खत्म हो गया है जब कांग्रेस को कमजोर समझा जाता था।
उन्होंने कहा—
“हमने शांतिपूर्ण ज्ञापन दिया है, लेकिन अगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर डंडे चलाने वाले अधिकारियों ने यही रवैया रखा तो उन्हें भी जवाब मिलेगा। कांग्रेस अपना सम्मान और जनता के प्रति दायित्व निभाना जानती है।”
जनसभा से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक से जयस्तंभ चौक तक रैली निकाली। सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहडोल, उमरिया, अनूपपुर और डिंडोरी से ढाई सौ से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी।
ट्रेड डील पर पीएम मोदी पर हमला
पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों के गले पर ट्रंप की तलवार रखकर ट्रेड डील की है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पहली बार विदेशी ताकतें भारतीय कृषि क्षेत्र में घुस गई हैं और यह कृषि को बर्बाद करने की साजिश है।
पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश सोयाबीन, मक्का और कपास का बड़ा उत्पादक राज्य है और यह ट्रेड डील इन फसलों पर सीधा हमला है।
उन्होंने राहुल गांधी द्वारा संसद में इस मुद्दे को उठाने का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।
रेत-कोयले की कालाबाजारी का गढ़ बना शहडोल
पटवारी ने आरोप लगाया कि शहडोल रेत और कोयले की कालाबाजारी का गढ़ बन चुका है।
उन्होंने कहा कि—
पुलिस पैसे लेकर मामलों को दबा देती है।
रेत माफिया पूरे प्रदेश में सक्रिय है और भाजपा नेताओं की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
कोयले के टेंडर में प्रशासनिक संरक्षण दिया जा रहा है।
उन्होंने कानून व्यवस्था को जीरो बताते हुए नाबालिग बेटियों के अपहरण, बलात्कार और आदिवासियों पर अत्याचार के आरोप लगाए।
स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी साधा निशाना
रैली में कई कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन और सरकार पर हमला बोला।
अजय अवस्थी (जिलाध्यक्ष) ने कहा कि कलेक्टर और एसपी का काम कानून व्यवस्था नहीं, बल्कि रेत और कोयले की गाड़ियां गिनना रह गया है।
फुंदेलाल (विधायक) ने कहा कि अगर कलेक्टर सामने होते तो लाठी मारते।
सुभाष गुप्ता (पूर्व जिलाध्यक्ष) ने आरोप लगाया कि बिना पैसे दिए जमीन रजिस्ट्री की अनुमति नहीं मिलती।
घनश्याम जायसवाल (नगर पालिका अध्यक्ष) ने कहा कि प्रशासन की तानाशाही से जनता त्रस्त है और अधिकारी अहंकार में डूबे हैं।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!