हिंदी सिनेमा में जहां एक तरफ विलेन कैरेक्टर को प्ले करने वाले अभिनेताओं का बोलबाला रहा है, ठीक उसी तरह कई ऐसी अभिनेत्रियां भी रही हैं, जिन्होंने पर्दे पर लेडी खलनायिका की भूमिकाओं को बखूबी अदा किया। इस मामले में 90 के दशक में नजर आने वाली एक्ट्रेस शशि शर्मा का नाम भी शामिल होता है।

शशि शर्मा (Shashi Sharma) अपने समय की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक हैं और आज भी उनकी तस्वीर को देखकर हर कोई इन्हें पहचान लेता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज के समय ये कहां और क्या कर रही हैं। सालों बाद इस अभिनेत्री का लुक इस कदर बदल गया है, जिसे देख आपकी आंखें धोखा खा जाएंगी।

कहां है शशि शर्मा?

बतौर अभिनेत्री शशि शर्मा ने 90 के दशक में कई शानदार मूवीज में काम किया। मेहंदी, गुंडाराज और क्रोध जैसी कई  लोकप्रिय फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों का दिल जीता। ज्यादातर वह मूवीज में नेगेटिव रोल प्ले करती नजर आती थीं। अपने दौर में उन्होंने सिनेमा जगत में खूब नाम कमाया।

shashisharma (1)

लेकिन मौजूदा समय में वह बड़े पर्दे पर कम नजर आती हैं। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ मुंबई में हैं और खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। इस दौरान वह छोटे पर्दे पर अपने एक्टिंग करियर को जारी रखे हुए हैं। हालांकि, फिल्मों में उनको अब बहुत कम मौके मिल रहे हैं।

बदल गया लुक

शशि शर्मा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी कई लेटेस्ट तस्वीरें मौजूद हैं, जिन्हें देखकर ये कहा जा सकता है कि अब शशि का लुक पूरी तरह से बदल गया है। सालों बाद उनकी काया एक दम से पलट गई है और इन फोटोज को देख ये कहा जा सकता है कि अपने दौर में बेहद खूबसूरत दिखने वालीं शशि शर्मा अब काफी अलग दिखने लगी हैं।

actressshashisharma (1)

इस माइथोलॉजिकल शो में निभाया था अहम किरदार

बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वालीं शशि शर्मा ने छोटे पर्दे पर अपनी छाप छोड़ी। उनको सबसे अधिक लोकप्रियता दूरदर्शन के माइथोलॉजिकल शो श्री कृष्णा में सत्यभामा की भूमिका निभाने से मिली थी। इस रोल के लिए शशि को आज भी याद किया जाता है।