दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न

भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न

धनपुरी ।

कोयलांचल में भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश कार्यसमिति की तीन दिवसीय बैठक दिनांक 14,15,16, जुलाई 2023 को इनडोर स्टेडियम धनपुरी में सम्पन्न हुआ। बैठक में सुनील किरवाई संगठन मंत्री मध्य क्षेत्र, जयंती लाल जी अखिल भारतीय असंगठित क्षेत्र के प्रभारी, संजय सिंह प्रदेश अध्यक्ष , अरविंद मिश्रा संयुक्त महामंत्री, विभाग प्रमुख शहडोल नागेन्द्र सिंह कार्यसमिति बैठक में असंगठित क्षेत्र के मजदूरो जिनकी संख्या 29करोड है, गहन विचार विमर्श किया गया। उनके सामाजिक सुरक्षा पर जोर दिया गया। बैठक को सम्पन्न कराने में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ सोहागपुर क्षेत्र के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने दिन रात एक कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष प्राम्पी सिंह अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के मंत्री महेन्द्र पाल सिंह, भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ सोहागपुर क्षेत्र के अध्यक्ष प्रसून सिंह महामंत्री ओंकार द्विवेदी कार्यवाहक अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद मिश्रा बिक्रम सिंह श्रवण कुमार भट्ट एवं जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!