दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को हटाया, मप्र में भ्रष्ट कलेक्टरों की फौज…?

80 फीसदी कलेक्टर भ्रष्ट….

भोपाल।डेस्क….दिव्यकीर्ति

मप्र में डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद सुशासन बेपटरी हो गई थी इस बात की समीक्षा भी हुई जनवरी 2026 में मप्र के चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन कलेक्टरों से कांफ्रेंस के दौरान संवाद कर रहे थे जिसमे उन्होंने सुशासन और लोक सेवा गारंटी अधिनियम की समीक्षा कर विषय पर चर्चा कर रहे थे तभी भ्रष्टाचार का बहस छिड़ गया और कहा कि मप्र के 80 फीसदी से ज्यादा कलेक्टर भ्रष्ट हैं जो बिना पैसे लिए जनता का काम नही करते इस बात को स्वयं मुख्यमंत्री ने भी स्वीकार किया था बाद में इस मुद्दे ने काफी बहस बटोरा और मुख्यमंत्री व जनसम्पर्क को इस बात का खंडन करना पड़ा।
हलाकि प्रदेश की प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी “द सूत्र” ने इस पर तत्काल सर्वे शुरू किया और अपने चैनल के माध्यम से इस पर जनता की सीधे प्रतिक्रिया ली और 83%कलेक्टर के भ्रष्ट होने में जनता का मत मिला जबकि 17%कलेक्टर अभी भी ईमानदारी से काम कर रहे हैं जनता ने स्वीकार किया।
बीते दो माह पहले हुई समीक्षा और जिक्र को सीएम मोहन यादव ने भले ही खण्डन कर मामले को हवा देने से बचा लिया पर खुद के दौरे पर आए जमीनी हकीकत को भला कैसे दबाया जा सकता है जहाँ अव्यवस्थाओ और दर्जनों शिकायतों के बीच मुख्यमंत्री का दौरा गुजरा और वह कलेक्टर हटाने के लिए सीधे निर्देश दे बैठे काश! कि मुख्यमंत्री मप्र के सभी 55 जिलों के कलेक्टरों की नब्ज इसी तरह धरातल में जाकर टटोल लेते और जनता को ऑनलाइन सुशासन पढाने से बेहतर होता कि उन्हें यह सुशासन सीधे प्राप्त होता।

बीते दिनों मप्र के मुख्यमंत्री ने बड़ा एक्शन लेते हुए सीधी कलेक्टर और गुना एसपी को हटा दिया है। सीएम मोहन यादव मिर्जापुर से लौटते वक्त अचानक सीधी जिले के औचक दौरे पर रुके। यहां उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली और बैठक के बाद जब मीडिया ने सीएम मोहन यादव से अचानक दौरे को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अचानक हुए दौरे का असर भी जल्द दिखेगा और इसके कुछ देर बाद ही सीधी कलेक्टर को हटा दिया गया।
सीधी जिले के आकस्मिक भ्रमण में आम जनता एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर की गई शिकायतों एवं जिला प्रशासन तथा विभिन्न विभागों की क्रिया कलापों पर विस्तार से समीक्षा एवं फीडबैक लेने के बाद सीएम मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लिया। सीएम मोहन यादव ने सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को तत्काल प्रभाव से कलेक्टर पद से हटाए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक पीएस धनवाल को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश सीएम मोहन यादव ने दिए हैं।
अब बारी है मप्र के शहडोल जिले में फैली अराजकता की जहाँ कानून व्यवस्था बेहाल हैं और सुशासन बेलगाम है जहाँ बकरी और शेर एक ही घाट पर घाँस चर रहे हैं।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!