दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

Gold Silver Price Crash LIVE: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में आई बड़ी रिकवरी, क्या यह Buy करने का है सही समय

Gold Silver Price Crash LIVE Today: 23 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (Gold Silver Price Crash) दर्ज की गई, जिससे दोनों धातुओं में लोअर सर्किट लग गया। 27 जनवरी 2026 के दिन सोने और चांदी ने हाई रिकॉर्ड बनाया था। तब से लेकर अब तक सोने और चांदी में गिरावट जारी है। केडिया एडवाइजरी की मानें तो 27 जनवरी से चांदी में 50 फीसदी तक और सोने में 25 फीसदी तक गिरावट आ चुकी है।

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी लगातार उतार-चढ़ाव है। लेकिन कुल मिलाकर देखें तो सोने और चांदी में लगातार गिरावट जारी है। मसलन 27 जनवरी 2026 के दिन सोने और चांदी ने हाई रिकॉर्ड बनाया था। तब से लेकर अब तक सोने और चांदी में गिरावट जारी है।

केडिया एडवाइजरी की मानें तो 27 जनवरी से चांदी में 50 फीसदी तक और सोने में 25 फीसदी तक गिरावट (Gold Silver Price Crash) आ चुकी है। आज भी सोने और चांदी में भयंकर गिरावट देखी जा रही है।अगर आप सोने और चांदी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं। इसके साथ ही निवेश करने का प्लान भी कर रहे हैं तो ये समय काफी अच्छा है।

23 Mar 20267:08:07 PM

Gold Rate Today Live Updates: सोने की कीमतों में कितनी आई गिरावट?

23 मार्च को सोने की वैश्विक कीमतें गिरकर 4,099 डॉलर पर आ गईं, जो इस साल की शुरुआत से अब तक 5.09% की गिरावट को दिखाती है। मजबूत अमेरिकी डॉलर और वैश्विक तेल कीमतों में उछाल से महंगाई की चिंताएं बढ़ गईं। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के ईरान संघर्ष में पांच दिन के युद्धविराम की घोषणा के बाद सोने की कीमतों में कुछ सुधार हुआ। फिलहाल, हाजिर सोना 4,391 डॉलर पर कारोबार कर रहा है, जो इस साल अब तक 1.66% की बढ़ोतरी है।

23 Mar 20266:44:35 PM

Gold Rate Today Live Updates: क्या गिरावट आने पर खरीदारी करने का सही समय है?

MCX गोल्ड ने शुरुआत गैप-डाउन ओपनिंग के साथ की और वर्तमान में यह 1,36,000 रुपये के सपोर्ट लेवल से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो कमजोर वैश्विक संकेतों और मजबूत रिकवरी की गति के अभाव को दिखाता है। ऊपरी स्तर पर, रेजिस्टेंस 1,39,000 रुपये से 1,40,000 रुपये के दायरे में देखा जा रहा है और इस दायरे से ऊपर लगातार गिरावट कीमतों को 1,43,000 रुपये से 1,46,000 रुपये की ओर धकेल सकती है। निचले स्तर पर, सपोर्ट 1,34,000 रुपये और 1,35,000 रुपये के बीच स्थित है, और इस क्षेत्र से नीचे गिरावट से मुनाफावसूली तेज हो सकती है, जिससे कीमतें 1,30,000 रुपये के करीब आ सकती हैं। -एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर

23 Mar 20265:01:22 PM

पांच दशकों में नहीं देखी ऐसी गिरावट

केडिया एडवाइजरी की मानें तो एक महीने में सोने में कभी भी एक महीने में ऐसी गिरावट नहीं है। इससे पहले 1978, 1980, 1983 और 2008 के वित्तीय संकट के दौरान भी सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई थी, लेकिन इतनी ज्यादा गिरावट तभी भी नहीं आई थी। इसका कारण ये भी है तब लोग हमारे देश में सोने को निवेश के उद्देश्य से नहीं देख रहे थे।

इस समय मध्यपूर्व में युद्ध के बावजूद गिरावट इसलिए है क्योंकि डॉलर महंगा हो रहा है और निवेशक शेयर बाजार में हुए नुकसान की भरपाई सोने चांदी से कर रहे हैं।

23 Mar 20264:57:49 PM

Silver Recovery: चांदी में आई रिकवरी

शाम 5 बजे के लगभग चांदी में रिकवरी देखी जा रही है। चांदी ने आज 1,99,000 रुपये प्रति किलो का लो बनाया था। अब इसकी कीमत 2,10,000 प्रति किलो के ऊपर चल रही है। सुबह से गिरावट के बाद अब चांदी में तोड़ी बहुत रिकवरी देखी जा रही है। हालांकि चांदी में अभी भी भाव नेगेटिव में ही चल रहा है।

23 Mar 20264:43:24 PM

देश का सबसे पुराना सिल्वर ईटीएफ

ICICI प्रूडेंशियल सिल्वर ईटीएफ देश का सबसे पुराना सिल्वर ईटीएफ है। इसमें आप एसआईपी का लमसम दोनों तरीके से निवेश कर सकते हैं। इस ईटीएफ की शुरुआत 24 जनवरी 2022 से हुई। तब से लेकर अब तक इस ईटीएफ ने लगभग 250  फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर आप इस सिल्वर ईटीएफ में पैसा लगाना चाहते हैं तो एसआईपी के जरिए ही निवेश करें।

23 Mar 20263:59:07 PM

1 महीने में 27 हजार सस्ता हुआ सोना

एमसीएक्स में मिले आंकड़ों के अनुसार 1 महीने में सोना 27,092 रुपये गिरा है। 1 महीने पहले यानी 23 फरवरी को 10 ग्राम सोने की कीमत 1,61,598 रुपये चल रही है। आज दोपहर 4 बजे के आसपास 10 ग्राम सोने का भाव 1,34,506 रुपये दर्ज किया गया है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया का मानना है कि जब तक मध्य पूर्व में युद्ध जारी रहेगा तब तक सोने और चांदी में ऐसी ही गिरावट जारी रहने वाली है।

23 Mar 20263:42:57 PM

क्या इस समय ETF में निवेश करना सही है?

बीते साल से ही सोने और चांदी में हलचल बढ़ी है। आज सोने और चांदी को भी लोग शेयर्स की तरह ट्रेडिंग के नजरिए से देखने लगे हैं। इसलिए इसमें एक दिन हजारों की गिरावट या तेजी देखी जाती है। ऐसे समय में अगर आप गोल्ड-सिल्वर में निवेश करना चाहते हैं तो गोल्ड या सिल्वर ईटीएफ में एसआईपी के जरिए ही पैसा लगाए।

23 Mar 20263:31:00 PM

2 लाख से नीचे आई चांदी

आज सुबह से ही चांदी में लगातार गिरावट जारी है। इस बीच एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 2 लाख रुपये से नीचे पहुंच गया। एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 1,99,643 रुपये पहुंच गया। दोपहर 3.29 बजे 1 किलो चांदी की कीमत 2,05,180 रुपये चल रही है। इसमें 21 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट है।

23 Mar 20263:06:46 PM

आपके शहर में क्या है सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹1,45,180 ₹227,420
जयपुर ₹145,240 ₹227,510
कानपुर ₹144,290 ₹227,600
लखनऊ ₹145,290 ₹227,600
भोपाल ₹145,410 ₹227,780
इंदौर ₹145,410 ₹227,780
चंडीगढ़ ₹145,260 ₹227,540
रायपुर ₹145,200 ₹227,450

23 Mar 20262:47:31 PM

Silver Price Crash: चांदी में 9 फीसदी की भारी गिरावट

वायदा कारोबार में चांदी की कीमत सोमवार को 20,409 रुपए की भारी गिरावट के साथ 2.06 लाख रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। कमजोर वैश्विक रुझानों और लगातार बिकवाली के कारण कीमतों में यह गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मई महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 20,409 रुपये यानी नौ प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,06,363 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। विश्लेषकों का कहना है कि व्यापक आर्थिक कारकों के भारी दबाव से चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के जिंस अनुसंधान के प्रमुख हरीश वी. ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद, आर्थिक दबावों से सोमवार को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी के मई में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 9.34 प्रतिशत टूटकर 63.15 डॉलर प्रति औंस रह गयी। भाषा निहारिकानिहारिका

23 Mar 20262:33:53 PM

Gold Price Crash: ऑल टाइम हाई से 63000 सस्ता हुआ सोना

गोल्ड ने 29 जनवरी को 1,93,000 रुपए पर पहुंचकर ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन उसके अगले ही दिन से गोल्ड में गिरावट जारी है। एमसीएक्स पर सोना आज 1.30 लाख रुपए के नीचे भी ट्रेड करता था। यानी ऑल टाइम हाई और आज के लो लेवल से कंपेयर करें तो पिछले 53 दिन में सोना 63000 रुपए से भी ज्यादा सस्ता हो गया है।

23 Mar 20262:30:53 PM

Silver Price Crash: ऑल टाइम हाई से ₹2.20 लाख सस्ती हुई चांदी

29 जनवरी को चांदी ने एमसीएक्स पर 4,20,000 रुपए पर पहुंचकर इतिहास रच दिया था। हालांकि, उसके अगले ही दिन चांदी में 70,000 से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई और यह गिरावट तब से ही जारी है। वहीं चांदी आज 2 लाख रुपए से भी नीचे पहुंच गई। अगल ऑल टाइम हाई से तुलना करें तो चांदी अब तक 2.20 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है।

23 Mar 20262:12:01 PM

आखिर क्यों गिर रहा सोना ?

चॉइस ब्रोकिंग के जिंस एवं मुद्रा विश्लेषक आमिर मकदा ने कहा कि सोमवार को सोने की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई। पश्चिम एशिया में तनाव के कारण मुद्रास्फीति की आशंकाओं और निकट भविष्य में ब्याज दरों में वृद्धि की अटकलों के बीच लगातार चौथे सप्ताह भी इसमें गिरावट जारी रहने के आसार हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कॉमेक्स पर अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंधों के लिए सोने का वायदा भाव 202.4 डॉलर या 4.42 प्रतिशत घटकर 4,372.5 डॉलर प्रति औंस रह गया।

23 Mar 20262:10:43 PM

Gold Price Crash: सोने में ₹15000 की भारी गिरावट

वायदा कारोबार में सोने की कीमतें सोमवार को करीब 15000 रुपए तक टूट गईं। एमसीएक्स पर दोपहर दो बजे तक सोना 7.06 फीसदी की गिरावट के साथ 1,34,288 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। इस इस दौरान इसका हाई लेवल 1,40,158 रुपए और लो लेवल 1,29,595 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। सोना 10,204 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र और आज के लो लेवल की तुलना करें तो सोने में 14,897 रुपए तक की गिरावट आई।

23 Mar 20261:59:22 PM

Aaj ka Sone Ka Bhav: 24, 22 और 18 कैरेट का दाम

शहर 24 कैरेट सोने का भाव 22 कैरेट की कीमत 18 कैरेट का भाव
पटना 145,180 133081.6667 108,885.00
जयपुर 145,240 133136.6667 108,930.00
कानपुर 144,290 132265.8333 108,217.50
लखनऊ 145,290 133182.5 108,967.50
भोपाल 145,410 133292.5 109,057.50
इंदौर 145,410 133292.5 109,057.50
चंडीगढ़ 145,260 133155 108,945.00
रायपुर 145,200 133100 108,900.00

23 Mar 20261:52:49 PM

कितनी आई गिरावट, आसान भाषा में समझें सब

23 Mar 20261:47:50 PM

Gold Silver Price Crash: कब तक रहेगी गिरावट?

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया की मानें तो जब तक मध्य पूर्व में युद्ध की स्थिति बनी रहेगी, तब तक सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिल सकती है।इसमें गिरावट की वजह डॉलर में मजबूती और शेयर बाजार में बिकवाली है। शेयर बाजार में हुए नुकसान की भरपाई निवेशक सोना-चांदी को बेचकर कर रहे हैं। इसी वजह से युद्ध में सोने और चांदी में बढ़ोतरी आने की जगह गिरावट आ रही है।

23 Mar 20261:41:59 PM

Gold Silver Price Crash: और कितना गिरेगा सोना-चांदी

हमने इसे लेकर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया से बातचीत की। आइए जानते हैं कि उन्होंने सोने और चांदी को लेकर नया सपोर्टिंग प्राइस क्या दिया है।

  • सोना- 1,15,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी- 1,75,000 रुपये प्रति किलो

इसके साथ ही कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने भी सोने और चांदी को लेकर नया सपोर्टिंग प्राइस दिया है। अनुज गुप्ता की मानें तो

  • सोना- ₹1,15,000 (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर $3450–3500) तक पहुंच सकता है
  • चांदी $50 (लगभग ₹1,75,000 MCX) की ओर गिर सकती है।

23 Mar 20261:33:56 PM

सस्ता हो गया सोना-चांदी

हमने सोना-चांदी में गिरावट को लेकर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अगर कोई सोना-चांदी को शादी के लिए खरीद रहा है, तो ये काफी अच्छा समय है।

23 Mar 20261:29:29 PM

25% तक फिसला सोना

27 जनवरी को चांदी के साथ सोने ने भी ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। उस दिन 10 ग्राम सोने की कीमत 1,93,000 रुपये दर्ज की गई। केडिया एडवाइजरी की मानें तो तब से लेकर अब तक सोने में 25 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। आज दोपहर 1.27 बजे तक 10 ग्राम सोने की कीमत 1,32,324 रुपये दर्ज की जा रही है। इसमें 12,168 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है।

23 Mar 20261:15:13 PM

Silver Price Crash: 50% तक टूटी चांदी

27 जनवरी को चांदी और सोना दोनों ऑल टाइम हाई पर पहुंचे थे। इस दिन 1 किलो चांदी का दाम 4,20,000 रुपये दर्ज किया गया था। केडिया एडवाइजरी की मानें तो तब से लेकर अब तक चांदी 50 फीसदी तक टूट चुकी (Silver Price Crash) है। आज दोपहर 1.12 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 2,04,600 रुपये चल रहा है। इसमेें 22 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!