दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,
7k Network

होम

7k Network

5 पनही 5सौ का जुर्माना,जानें क्या है यह फरमान

 

5 जूते 5सौ का जुर्माना,जानें क्या है यह फरमान

गौ सरंक्षण व उनके उत्तम व्यवस्था हेतु मप्र सरकार ने अथक प्रयास किया किन्तु यह व्यवस्था आज भी अव्यवस्था की राह पर है।अब तो गाय को गौ माता और बैल को नन्दी बाबा कहने वाले सियासी भी इस समस्या से मुंह फेर लिए हैं।गाय-बैलों की तस्करी रोंकने और नारा लगाने से बेहतर उनके संरक्षण पर कोई उचित समाधान ढूँढा जाए।
खैर जो सियासत में बैठे अच्छे सियासतदान नही कर पाए उसे ग्राम प्रधान ने कर दिखाया जब खुले में पशुओं को छोंड़ने पर जूते(पनही) की डिकरी पिटाई गई।

शहडोल।।जयसिंहनगर

शहडोल जिले के जयसिहनगर जनपद के ग्राम पंचायत नगनौडी में सामने आया है। जंहा गांव के सरपंच व सचिव ने ढोल बजवाकर मुनादी कराई है कि यदि गांव के लोगो के मवेशी खुले में घूमते मिले तो 5 पनही मारते हुए 5 सौ का जुर्माना किया जाएगा। उनके इस फरमान से ग्रामीणो में रोष है। सरपंच के इस बेतुके फरमान का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल भी हुआ।
इस घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया और मुनादी के बाद गांव वालों ने पंचायत का घेराव किया। क्षेत्र के एसडीएम को व्हाट्सएप और फोन के माध्यम से जानकारी देते हुए अपना विरोध दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

7k Network
7k Network
error: Content is protected !!