दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,
7k Network

होम

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा 5 अगस्त का दिन: सरवटे

भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा 5 अगस्त का दिन: सरवटे

जैसिंहनगर।

5 अगस्त का ऐतिहासिक दिव्य भव्य अविस्मरणीय यादगार दिन जो युगों युगों तक श्रष्टि के जीवांत तक अजर अमर रहेगा। आज के दिन ही श्री अयोध्या जी में बन रहे प्रभु श्री राम लला के भव्य-दिव्य मंदिर के भूमि-पूजन की वर्षगांठ हैं l यह पावन दिन युगों-युगों तक सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक रहेगा साथ ही आज ही राष्ट्र की उन्नति मजबूती एकत्व के लिए आतंकवाद के समूल नाश के लिए जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 a को हटाया गया थाl आज की तारीख इतिहास के स्वर्णिम पन्नो में ऐतिहासिक रहेगी, सदैव इसका स्मरण किया जाएगा। विश्व भर के सनातनियो की आंखो को सुख और हृदय को ठंडक प्रदान करने वाली तारीख 5 अगस्त अपने आप मे महत्वपूर्ण है जिसका ऐतिहासिक महत्व है। 500 वर्षों से जिसकी प्रतीक्षा थी जिसकी चाहत में हमारी कई पीढियां गुजर चुकी थी। अपने आराध्य की जन्मभूमि पर दिव्य भव्य ओजस्वी ऐतिहासिक मंदिर निर्माण हो इस स्वर्णिम पल हेतु रामभक्तों ने बलिदान भी दिया। कड़ी लड़ाई के बाद सत्य मेव जयते हो पाया है। इस ऐतिहासिक संघर्ष में अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले प्रत्येक रामभक्त को प्रणाम करता हूं। और अखिलकोटी ब्रम्हांड नायक आदिअनंत शक्ति प्रभु श्रीसीताराम जी को धन्यवाद करती हूं कि हम इस स्वर्णिम निर्माण के साक्षी बन रहे है। प्रभु कृपा से ही हमे यह गौरव हासिल हुआ है।बड़े संघर्षों और कड़ी लड़ाई के बाद माननीय सुप्रीम कोर्ट से मंदिर निर्माण हेतु निर्णय आया था। और यह होना भी था क्यों कि जन्मभूमि श्रीराम की है जिसके वैदिक प्रमाण है। इन सभी तथ्यों के दम पर हमने जीत हासिल की थीl भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती संचिता सरवटे ने बताया कि भाजपा जो कहती है वह करती है। हमारी कहनी और कथनी में कोई फर्क नही है। हमारे वादे चुनावी नही होते बल्कि हमारे वादे हमारे ठोस इरादों और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है। प्रभु श्रीराम जी की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण हो यह हमारी दृढ़ मंशा रही है। जब हम 3 सीटों पर थे तब भी हम अपने बिचारो पर अडिग थे। राम मंदिर निर्माण धारा 370 और 35 a की समाप्ति का जो सपना हमारे पित्र कार्यकर्ताओ ने देखा था आज वह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में पूरा हो रहा है। सत्ता हमारे लिए भोग का माध्यम नही है बल्कि राष्ट्र के समग्र विकाश,गरीब कल्याण सहित माँ भारती को परम वैभव पर पहुचाने का मार्ग है। देश की एकता अखंडता समृद्धि सुरक्षा
सशक्तिकरण हेतु जो भी जरूरी होगा वह कदम हमारी सरकार मजबूती के साथ संकल्प शक्ति के साथ उठाएगी। हम वोट की राजनीति नही बल्कि राष्ट्र कल्याण की राजनीति करते है। जिसके प्रमाण हमारे कार्य है।जम्मू कश्मीर से भारत की कलंक कही जाने वाली धारा 370 वा 35 a हटाए जाने के 4 वर्ष पूर्ण होने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का आभार इस ऐतिहासिक निर्णय से न केवल भारत की अखंडता औ एकता सुदृढ़ हुई अपितु जम्मू कश्मीर को विकास की नवीन दिशा मिली है।राम मंदिर निर्माण,धारा 370,35 a हटाना, नागरिकता कानून लागू करने सहित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कार्य किये जा चुके है। जल्द ही समान नागरिक संघिता जैसा महत्वपूर्ण कानून लाया जाएगा। एक राष्ट्र एक विधान से ही राष्ट्र की उन्नति का मार्ग सुगम होगा। श्रीमती सरवटे ने उक्त सभी जनता से जुड़े हुए संवेदनशील मुद्दों के निर्णय को लेकर माननीय प्रधानमंत्री जी और केंद्र की भाजपा सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है l

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!