दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,
7k Network

होम

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भाजपा के दावेदारों को अपनी दमदारी पेश करने का अंतिम मौका, जमीनी हकीकत खंगालने आये प्रेक्षक

भाजपा के दावेदारों को अपनी दमदारी पेश करने का अंतिम मौका, जमीनी हकीकत खंगालने आये प्रेक्षक

 

जयसिंह नगर, जैतपुर विधानसभा में भाजपा दावेदारों में बढ़ी बैचैनी

शहडोल ।जिले में राजनैतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है व्यवहारी ,जय सिंह नगर एवं जैतपुर विधानसभा में जिताऊ भाजपा प्रत्याशी की खोज में प्रदेश के बाहर बिहार केविधायक सात दिन के प्रवास पर रहेंगे। प्रेक्षक के आने के बाद तीनों विधानसभा के दावेदारो में जहां एक ओर सरगर्मी बढ़ी हुई है वहीं अपने-अपने समर्थको को साधने की कोशिश में भी जुटे हुये हैं। भाजपा के दावेदारो की तैयारियां देखते हुये यही कहा जा सकता है कि अपनी दावेदारी की दमदारी पेश करने का उनके पास यह अंतिम मौका है।जिले की जयसिंहनगर एवं जैतपुर विधानसभा में दावेदारों की लंबी कतार के बाद असमंजस में पड़ा प्रदेश नेतृत्व ने यहां पर दावेदारो की दमदारी का आंकलन जुटाने के लिये बिहार के विधायकों को बुलाई है। खबर है कि तीनों विधानसभा के प्रेक्षक बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर के भाजपा के जिम्मेदारो के बीच जाकर दावेदारो का जमीनी हकीकत या यह कहा जाये कि उनके जीतने की संभावना तलाष करेंगे। फिलहाल तो तीनों विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है लेकिन सर्वे रिपोर्ट सही नहीं होने से तीनों विधानसभा क्षेत्र में पार्टी चेहरा बदलने के मूड में दिख रही है।

जयसिंहनगर में चौका सकती है युवा चेहरे की दावेदारी।

भारतीय जनता पार्टी जिस रणनीति के तहत मिशन 2023 के मैदान में उतर रही है उसके तहत जिले की जयसिंहनगर विधानसभा में भी युवा चेहरा प्रत्याषी ही टिकट पा सकता है। बहरहाल सात दिनों तक प्रेक्षक दावेदारी जता रहे लोगों की जनता के बीच में विश्वसनियता की नब्ज टटोलेंगे यहां से युवा चेहरे की बात की जाये तो 2018 के विधानसभा चुनाव की दावेदारी करने वाली जो कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री के अलावा अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की कार्य समिति सदस्य भी है और अपने सरल सहज और मिलनसार स्वभाव के लिये जाने जाते हैं दावेदारी में कमजोर नहीं है लेकिन यहाँ पर वर्तमान प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके जय सिंह मरावी व जिला पंचायत शहडोल की उपाध्यक्ष फूलवती सिंह भी टिकट के दावेदारों में प्रमुख है। बहरहाल इस बार पार्टी सूत्री की माने तो कुछ चौकाने वाला नाम प्रत्याषी के रूप में सामने आ सकता है। इस बार क्या कुछ होगा यह अगले सात दिनों में स्पष्ट होने लगेगा।

जैतपुर ,जहां पर तिकड़ी मांग रही टिकट
सात दिन के प्रवास के दौरान बिहार से आए विधायक बूथ से लेकर भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठो संघ परिवार के सदस्यों के बीच तो जायेंगे ही वह इन सबसे अलग हटकर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की क्षेत्रीय समीकरण को भी जानेंगे। यहां से सत्ता पक्ष होने के कारण भाजपा के दावेदारों की लंबी कतार है अगर यह कहा जाये कि जो खुद जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में चौथे स्थान पर रहे वो भी इस बार भाजपा से विधायकी का टिकट मांग रही हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि यहां से भाजपा इस बार भी महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारना तय कर लिया है। अब अगर दावेदारों की बात की जाये तो यहां से लगभग तीन महिला नेत्री चुनावी मैदान में उतरने के लिये ताल ठोक रही हैं। सर्वे की रिपोटो में यहां से भाजपा किसी ऐसे चेहरे की खोज में है जिसके उपर गुटबाजी का आरोप न हो और जिताऊ प्रत्याशी हो क्योंकि 2018 में इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मात्र4200 मतों से जीत हासिल की थी इस दौड़ में देखा जाये प्रत्याषी का में भी लगभग चार दावेदार अपनी दावेदारी करने में आगे दिख रहे है। जिसमें रामवती सिंह, सुनैना सिंह एवं वर्तमान विधायक मनीषा सिंह के नाम शामिल हैं।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!