दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

Vivo V70 FE आज भारत में लॉन्च, 200MP कैमरा और दमदार बैटरी के साथ देगा कड़ी टक्कर

नई दिल्ली:
स्मार्टफोन निर्माता Vivo आज भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo V70 FE लॉन्च करने जा रहा है। यह लॉन्च दोपहर 12 बजे आयोजित होगा, जिसे कंपनी के आधिकारिक प्लेटफॉर्म और YouTube चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।

कंपनी पहले ही इस सीरीज में Vivo V70 और Vivo V70 Elite को लॉन्च कर चुकी है। अब नया FE वेरिएंट यूजर्स को बेहतर फीचर्स और किफायती कीमत के साथ आकर्षित करने की कोशिश करेगा।

इस स्मार्टफोन में 6.83-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। साथ ही 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसे आउटडोर यूज के लिए बेहतर बनाती है।

बैटरी के मामले में यह फोन खास साबित हो सकता है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

कैमरा फीचर्स की बात करें तो 200MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा इसे फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए आकर्षक बनाता है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!