दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

Delhi Govt School Admission 2026: 6वीं से 9वीं कक्षा के लिए आवेदन शुरू, 3 चरणों में होगा चयन

नई दिल्ली
दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षा 6 से 9वीं तक के लिए एडमिशन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो गई है। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह प्रक्रिया शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-प्लान श्रेणी के तहत संचालित की जा रही है।

इस बार प्रवेश प्रक्रिया को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में 1 अप्रैल से आवेदन शुरू होकर अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक चलेंगे। इसके बाद मई-जून और फिर जुलाई-अगस्त में दूसरे और तीसरे चरण आयोजित होंगे।

हर चरण के बाद चयन सूची जारी की जाएगी। चयनित छात्रों को निर्धारित तिथियों के भीतर संबंधित स्कूल में जाकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी पहले चरण में चयनित नहीं होता है, तो उसे अगले चरण में आवेदन का मौका मिलेगा।

आयु सीमा के अनुसार कक्षा 6 के लिए न्यूनतम आयु 10 वर्ष और अधिकतम 12 वर्ष तय की गई है। वहीं कक्षा 9 में प्रवेश के लिए छात्र की आयु 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। अभिभावक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बच्चे की व्यक्तिगत जानकारी, जन्म प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा का विवरण, आधार संख्या (यदि उपलब्ध हो), बैंक खाता विवरण और मोबाइल नंबर आवश्यक होंगे।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन मोबाइल फोन से भी आसानी से किया जा सकता है। इससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभिभावकों को भी सुविधा मिलेगी।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!