दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने पुष्पराजगढ़ में भरी हुंकार

अनुपपुर।।

3 सितंबर 2023 को पुष्पराजगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में विशाल आम सभा रैली का भव्य हुआ आयोजन जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे अन्य राजनीतिक दल अपनी दावेदारी पेश करने में जुटी हुई है आदिवासी बहुमूल्य क्षेत्र जिले के रूप में पहचान रखने वाले अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ मुख्यालय में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने विशाल रैली व आमसभा रोड शो का आयोजन कर चुनावी बिगुल फूंक दिया चुनावी समर में देश के दो बड़े पार्टीयों के बीच भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है 3 सितंबर 2023 दिन रविवार को हजारों की संख्या में नगर भ्रमण कर विशाल रैली निकाली व पुष्पराजगढ़ मुख्यालय के स्व सहायता भवन ग्राउंड राजेंद्र ग्राम में आमसभा का आयोजन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने किया जिसमें भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा बहन संध्या शुक्ला जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सम्माननीय श्री सौरभ द्विवेदी (अनूप भैया) जी राष्ट्रीय महासचिव माननीय श्री आशीष शुक्ला (राजू भैया) जी जी ने अपने उद्बोधन से सभी कार्यकर्ताओं में जन चेतना जागने के लिए हुंकार भरी देश की दो बड़ी पार्टियों पर जमकर साधे निशाने आम सभा को संबोधित करते हुए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा भजन संध्या शुक्ला ने देश की दो बड़ी पार्टियों का जाने वाले कांग्रेस और बीजेपी को जमकर कोसा है उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 76 वर्ष पूर्ण हो गए लेकिन देश को इन भ्रष्टाचारियों राजनेताओं ने केवल लूटा है आज भी लोगों को रोटी कपड़ा मकान के लिए डर-डर की ठोकरे खानी पड़ रही है जनता के वोट जीतकर जनता के पैसों से केवल अपने घर भर रहे हैं मध्य प्रदेश में तो घोटाले का अंबार लगा है चाहे कांग्रेस हो या भाजपा सब के सब केवल जनता का शोषण ही किया है लूटने का कार्य ही किया है भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने तय किया प्रत्याशी मध्य प्रदेश की बड़ी तहसील के रूप में पहचान रखने वाली मुख्यालय पुष्पराजगढ़ तहसील जनपद प्रांगण में हुए विशाल आम सभा जो जन चर्चा का विषय बना हुआ है इस बार के आगामी विधानसभा चुनाव में आदिवासी वोट बैंकों में सेंध लगाने के लिए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने जो प्रत्याशी एडवोकेट अमित पड़वार को बनाया है यह बीजेपी और कांग्रेस में होने वाले मुख्य मुकाबला का फेर बदल करने का दम रखते हैं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट अमित परिवार काफी लंबे समय से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीति की अलख जगा रहे हैं इन्हें पार्टी ने अपना उम्मीदवार विधानसभा 2023 में हो रहे चुनाव विधानसभा चुनाव में पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 88 से उम्मीदवार बनाया है विधानसभा चुनाव में पार्टी ने अमित पड़वार पर दाव लगाया है भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी अमित पड़वार ने बताया है कि मैं बीते कई वर्षों से जमीन स्तर पर क्षेत्र में पार्टी की नीतियों को लेकर जन-जन तक पहुंचाने का भरपस प्रयास किया है और कर रहा हूं हजारों की संख्या में एकत्र हुए कार्य करता है जिसका नमूना आज के हुए विशाल रैली वह आमसभा में देखने को आप सभी को मिला है यह कांग्रेस और बीजेपी के तरह पैसों से बुलाई भीड़ नहीं है यह हमारे पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है जो विधानसभा पुष्पराजगढ़ के कोने-कोने से आए हुए हैं यह जो हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता दिख रहे हैं यह मेरी ताकत है जो मुझे और मेरी पार्टी को जीत दिलाने में दम खम के साथ मैदान में उतरकर भ्रष्टाचारियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे बरहाल देखना होगा कि देश की दो पार्टियों के बीच भारतीय शक्ति चेतना पार्टी विधानसभा पुष्पराजगढ़ में सफलता हासिल करेगी

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!