दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

धनपुरी नगरपालिका में जलस्रोतों की लापरवाही, कॉलेज तिराहे का हैंडपंप अब उगल रहा केवल हवा

धनपुरी नगरपालिका में जलस्रोतों की लापरवाही, कॉलेज तिराहे का हैंडपंप अब उगल रहा केवल हवा

 


धनपुरी –

 

विकास के नाम पर बंद किए गए जलस्रोत और घटते जलस्तर ने धनपुरी नगरपालिका क्षेत्र के निवासियों के लिए गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। ताजा उदाहरण कॉलेज तिराहे में स्टेज के बगल से लगे वर्षो पुराने हैंडपंप का है, जो अब केवल हवा उगल रहा है, जबकि क्षेत्र में पानी की भारी कमी महसूस हो रही है। इस समस्या के बढ़ने से स्थानीय दुकानदारों और ठेले टपरों वालो के लिए रोजाना की दिनचर्या और उनके व्यवसाय के लिए मुसीबत बन गई है।
स्थानीय निवासी और व्यापारिक समुदाय इस स्थिति से परेशान हैं। उनका कहना है कि जब तक पानी की समस्या का समाधान नहीं होगा, विकास का कोई भी दावा व्यर्थ साबित होगा ठेले टपरों वालो ने बताया कि पानी की इस समस्या से उनका दुकान और व्यवसाय तो प्रभावित होता ही है साथ ही तिराहे में लगे इस जलस्रोत के बन्द होने से दर्जनों यात्री पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आते हैं । हैंडपंप का हाल यह है कि पहले यह इलाके में जलापूर्ति का प्रमुख स्रोत था, लेकिन अब इसका पाइपलाइन और मेकेनिज़म पूरी तरह से खराब हो चुका है।
दुकानदारों ने बताया कि हमारा जीवन पानी पर निर्भर है, और इस तिराहे पर पानी की आपूर्ति होने से हम सबको राहत मिलती थी। अब यह हैंडपंप केवल हवा उगल रहा है, सवाल है कि हैंडपंप बंद क्यो हुआ,और उसे भाटा क्यों गया “इतनी बड़ी नगरपालिका में पानी की समस्या से जूझते लोग अब कहां जाए।
आपको बता दें विकास ने ऐसा मुह फाड़ा है कि धनपुरी में पहले कई प्राकृतिक जलस्रोत और तालाब थे, लेकिन अतिक्रमण और बिना योजना के विकास ने इन्हें धीरे-धीरे समाप्त कर दिया। अब ऐसे जलस्रोतों की मरम्मत करना और पुनः चालू करना एक बड़ी चुनौती बन गई है। जलस्रोतों का नष्ट होना, विशेषकर कृषि क्षेत्र में संकट पैदा करता है, जिससे अन्न उत्पादन और पीने के पानी की समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है।
अब यह देखना बाकी है कि क्या प्रशासन इस समस्या का समाधान निकालेगा या स्थानीय लोग इसे लेकर ऐसे ही अपनी दुकानें और ठेले चलाते रहेंगे और राहगीर इसी तरह पानी के लिए भटकते रहेंगे। फिलहाल, जलस्रोतों के बिना क्षेत्र के लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

इनका कहना है…

(वह नगरपालिका का हैंडपंप था इसलिए उन्होंने उसे भटवा दिया हम गाँव की समस्या देखते हैं, अजय श्रीवास्तव एसडीओ पीएचई)

फोन लगाने पर नही उठा,पूजा बुनकर सीएमओ धनपुरी

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!