दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

बेल एजुकेशन एकेडमी में बच्चों के शारीरिक शोषण का मामला, आरोपी को भेजा गया जेल

बेल एजुकेशन एकेडमी में बच्चों के शारीरिक शोषण का मामला, आरोपी को भेजा गया जेल
शहडोल।

शहडोल जिले के बेल एजुकेशन एकेडमी, इतवारी मोहल्ला में कोचिंग के नाम पर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां के कुछ जिहादी मास्टरों ने छात्राओं को शारीरिक शोषण का शिकार बनाया। मामला तब सामने आया जब एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट और चैट के माध्यम से इसकी जानकारी दी और इसके बाद उसने एफ.आई.आर. दर्ज करवाई।
घटना के मुताबिक, इन कोचिंग सेंटर में लड़कियों को अलग-अलग समय पर अकेले बुलाया जाता था, और उन्हें सिंगल रूम में बंद कर, मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। साथ ही, उन्हें वीडियो और मैसेज के माध्यम से धमकी दी जाती थी कि अगर उन्होंने किसी को बताया तो उनका वीडियो और चैट सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा।
यह मामला तब उजागर हुआ जब एक छात्रा ने इस बारे में एफ.आई.आर. दर्ज करवाई और आरोपी अनीश खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस घटना के बाद से शहडोल नगर के कई हिंदू परिवारों की बेटियां अब इस कोचिंग सेंटर में जाना बंद कर चुकी हैं।
हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन स्थानीय समुदाय और प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
यह घटना न केवल शहडोल जिले, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक चेतावनी है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर समाज और प्रशासन को और भी सतर्क रहना होगा।
स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान और भी गंभीर खुलासे हो सकते हैं। सभी परिवारों को यह संदेश दिया गया है कि वे अपनी बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और इस तरह के मामलों को सार्वजनिक करने में हिचकिचाएं नहीं।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!