दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

मामला लीगल एक्टर अमित पांडे की नर्वसनेस पर तापसी ने कहा: घबराओ मत, मैं अमिताभ बच्चन नहीं हूं, मेरी भी हालत उन्हें देखकर खराब हो गई थी

मामला लीगल एक्टर अमित पांडे की नर्वसनेस पर तापसी बोलीं:घबराओ मत, मैं अमिताभ बच्चन नहीं हूं, मेरी भी हालत उन्हें देखकर खराब हो गई थी

अमित विक्रम पांडे बचपन से ही अपनी तुतलाने की समस्या के कारण स्कूल में बच्चों के मजाक का शिकार होते रहे। लेकिन उन्होंने इस चुनौती को अपनी ताकत बनाया और स्टेज पर अपने आत्मविश्वास को बढ़ाया। स्कूल फंक्शन्स और राष्ट्रीय त्योहारों जैसे 15 अगस्त और 26 जनवरी पर प्रदर्शन करने वाले अमित ने अपने अभिनय के सफर की शुरुआत यहीं से की। बाद में इस जुनून ने उन्हें मुंबई तक पहुंचाया, जहां उन्होंने मिठीबाई कॉलेज से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की और एक्टिंग का सपना साकार किया।

अमित ने शुरुआती दिनों की बात करते हुए बताया कि स्पीच थेरेपी और स्कूल के टीचर्स की मदद से उन्होंने अपनी तुतलाने की समस्या पर काबू पाया। थिएटर ने उनके व्यक्तित्व और डिसिप्लिन को निखारा। 9वीं क्लास से थिएटर करते हुए अमित ने देशभर के थिएटर फेस्टिवल्स में भाग लिया, जिसने उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की दिशा दी। 2016 में मुंबई आने के बाद उन्होंने कॉलेज के साथ-साथ ऑडिशन और थिएटर जारी रखा।

मुंबई में शुरुआती संघर्षों का जिक्र करते हुए अमित ने बताया कि कभी-कभी ऑडिशन में बाहर लंबी लाइनों में घंटों इंतजार करना पड़ता था और कई बार ‘नॉट फिट’ सुनना पड़ा, जिससे हताशा भी हुई। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इसे किरदार के अनुसार सिलेक्शन प्रक्रिया का हिस्सा माना।

अमित को पहली बार बड़ा ब्रेक तापसी पन्नू के साथ एक कवरफॉक्स इंश्योरेंस के विज्ञापन में मिला। उन्होंने बताया कि इस शूट के दौरान वे बेहद नर्वस थे, लेकिन तापसी पन्नू ने उनकी घबराहट दूर की। तापसी ने उन्हें समझाया कि वे अमिताभ बच्चन नहीं हैं, इसलिए घबराओ मत। उन्होंने ऐसा माहौल बनाया जिसे अमित ने बड़ा कलाकार होने का कम्फर्टिंग अंदाज बताया।

इस विज्ञापन के बाद अमित का आत्मविश्वास बढ़ा। कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ थिएटर और बड़े स्टेज शो ‘छोटा भीम: द म्यूजिकल’ में हिस्सा लेने का मौका मिला। कोविड-19 के दौरान थिएटर बंद हो गया लेकिन अमित ने हार नहीं मानी। दादाजी के कहे शब्द “काम नहीं रुकना चाहिए” को खुद के लिए मोटिवेशन बनाया।

कोविड के बाद अमित ने ‘नेबर्स किचन’ नामक शो में काम शुरू किया और कई एड्स में बड़े कलाकारों के साथ काम किया। जल्द ही उन्होंने ‘मामला लीगल’ के लिए ऑडिशन दिए, जिनमें करीब पांच राउंड शामिल थे। सिलेक्शन की खबर मिलने पर वे स्कूटर चला रहे थे और खबर सुनकर कुछ देर वहीं खड़े रह गए, यह पल उनके जीवन का सबसे भावुक क्षण था।

अमित का ‘मामला लीगल 2’ में भूमिका ‘लॉ’ के किरदार की है, जो एक सरल, ईमानदार और जिम्मेदार लड़का है। पहले सीजन में वह इंटर्न था, लेकिन दूसरे सीजन में किरदार की जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं। इसके अलावा अमित ने ‘जस्सी वेड्स जस्सी’ नामक फिल्म में नेगेटिव शेड वाले किरदार निभाए हैं और कई शॉर्ट फिल्में और एड्स भी किए हैं।

अमित ने बताया कि वह स्पोकन वर्ड परफॉर्मेंस और लाइव स्टोरीटेलिंग भी करते हैं, जहां वे अपनी लिखी कहानियां सुनाते हैं। उनका सफर प्रेरणादायक है, जो दर्शाता है कि कठिनाइयां ही इंसान को मजबूत बनाती हैं। आगामी समय में अमित पांडे का अभिनय करियर और भी ऊंचाइयों को छुएगा, इस बात में कोई संदेह नहीं।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!