दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

जीवित व्यक्ति हो जाते हैं मुर्दा…ये है सांसद-विधायक का विकास

पुष्पराजगढ़ का हाल: बीजेपी की सांसद , कांग्रेस के विधायक  जीरो विकास!
ये हाल है स्वास्थ्य व्यवस्था और लड़खड़ाते सिस्टम का जहाँ  1 दशक भाजपा सांसद और कांग्रेस के विधायक जनता के जनप्रतिनिध के रूप में पदस्थ हैं वहाँ जनता को खाट पर लेटने के लिए विवश होना पड़ रहा और स्वास्थ्य व्यवस्था बेहाल हैं आक्सीजन, एम्बुलेंस और डॉक्टर इन प्रतिनिधियों की प्रथमिकता से कोसो दूर है शायद यही कारण है कि अस्पताल,अस्पताल कम बल्कि रिफर घर ज्यादा बन गया है और मरीज मुर्दे… पता नही कैसे इतनी सम्वेदनशील व गम्भीर मुद्दों से सांसद-विधायक दूर रहते हैं और इनका आम जनमानस के प्रति वास्तविक जवाबदेही क्या है शायद इसे न तो आम जनता समझ पा रही है और न इनके ठेकेदार।

अनूपपुर।
बेहद शर्मनाक! अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था की इस बदहाली ने सरकार की पोल खोल दी है। देखिए इस क्षेत्र की विडंबना—यहाँ बीजेपी की माननीय सांसद रहती हैं और कांग्रेस के विधायक हैं, लेकिन जब एक गरीब को एम्बुलेंस और ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी, तो दोनों की “सियासत” मौन रही।
मरीज की मौत सिर्फ एम्बुलेंस न मिलने से नहीं हुई, बल्कि सत्ता और विपक्ष की इसी जुगलबंदी और लापरवाही से हुई है। बीएमओ को हटाना तो सिर्फ दिखावा है, असली सवाल तो उन माननीय नेताओं से है जो चुनाव में वोट मांगने तो आते हैं, लेकिन अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर तक नहीं पहुंचा पाते।

 

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!