दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

जंगल मे मिला संदिग्ध अवस्था मे लाश,पुलिस जाँच पर जुटी

करकटी के जंगल में युवक की लाश मिलने से छेत्र में डर का माहौल

शहडोल।

 

जिले के खैरहा थाना अंतर्गत ग्राम करकटी के जंगलों में एक युवक की लाश मिलने से पूरे छेत्र में डर का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह जब जंगलों के चौकीदार अपने छेत्र का मुआयना करने निकले थे , तो देखा कि एक व्यक्ति रास्ते के बगल में पड़ा हुआ हैं, जिसकी सूचना वहाँ के फारेस्ट बीट प्रभारी सुधीर तिवारी को दिया , जिसके बाद डायल112 को मैके पर बुलाया गया, जिसकी पहचान के रूप में बुद्धू लाल विश्वकर्मा पिता धनवा विश्वकर्मा निवासी बैरागी चौकी सरई जिला अनूपपुर के रूप में शिनाख्त हुआ।

*ग्रामीणों ने हत्या की जताई आसंका*

ग्रामीणों का कहना हैं कि रास्ते के ठीक बीच मे मृतक युवक बुद्ध की लाश मिला हैं जबकि इस रास्ते से काफी लोगों का आनाजाना भी होता हैं। और फिर इस तरह की घटना पूरे छेत्र के लिए दुखद हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त युवक की उम्र लगभग 47 साल के आसपास हैं जिसके पास एक बैग भी मिला हैं , बैग में दवाइयां और एक टीशर्ट के साथ मोबाइल चार्चर भी मिला हैं युवक के जेब मे एक मोबाइल और 500 रुपये मिला था।

खैरहा थाना पुलिस की सूझबूझ से मृतक की पहचान को शिनाख्त किया गया , साथ ही युवक के परिजनों को भी सूचना दिया जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच में जुट गई हैं जिस पर अभी तक मृतक का मरने का कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चला हैं ।
मौके पर खैरहा थाना प्रभारी उमाशंकर चतुर्वेदी भी मौजूद रहें।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!