दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

शहडोल नगर आगमन में कैमरे से दूर रहे अजय सिंह उर्फ राहुल भैया..क्यों??”

शहडोल नगर में कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल भैया का चमत्कारी आगमन: “मैं किसी व्यक्तिगत कारण से यहां हूं, राजनीति से कोई लेना-देना नहीं!”
शहडोल।
विराट धरा में मप्र की राजनीति से ताल्लुक रखने वाले किसी सियासी व्यक्ति का शहडोल पदार्पण हो और बात सियासत की हो तब तो जनता को बताना जरूरी हो जाता है कि आखिर यह आयोजन या दौरा किस विषय या मुद्दे को लेकर था ऐसे में सियायत की बात धरातल तक पहुचाने में मीडिया एक अहम कड़ी मानी जाती है और जब मीडिया को ही न पता हो कि यह आयोजन या सभा कांग्रेस के किस एजेंडे में शामिल है तब भला पूरे सम्भाग की जनता को कौन बताएगा ऐसे में हो सकता है कि कांग्रेस के सोए हुए कार्यकर्ता घर-घर में टेलीफोन या वाट्सएप पर मैसेज सेंड करके बताएं कि राहुल भैया शहडोल में फला कारणों से आए थे।
आजकल राजनीति में मुद्दों की कमी नहीं है, लेकिन जब कांग्रेस के नेता और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया शहडोल नगर पहुंचे, तो उन्होंने यह साबित कर दिया कि जब बात राजनीति की हो, तो वे भी कभी-कभी “निजी कारणों” से बाहर हो जाते हैं।
कल दोपहर शहडोल में मीडिया के कैमरे राहुल भैया का स्वागत करने के लिए तैयार थे, लेकिन जब उनसे कुछ महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए तो राहुल भैया ने न सिर्फ सवालों का जवाब देने से इनकार किया, बल्कि इस पर अपने चुनावी तजुर्बे को भी छुपा लिया। उन्होंने कहा, “मैं यहां किसी व्यक्तिगत कारण से आया हूं, राजनीति से कोई लेना-देना नहीं।”
यह सुनते ही मीडिया वाले थोड़े हैरान हुए। आखिरकार, यह पहला मौका था जब किसी नेता ने सीधे तौर पर कहा हो कि वह “निजी कारणों” से शहडोल आए हैं, और यहां तक कि राजनीति से दूर रहकर किसी चमत्कारी उद्देश्य के लिए पहुंचे हैं। राहुल भैया ने आगे कहा, “मै राजनीतिक टिप्पणी नही करूँगा इसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूँ।
हमारे अपने कैमरे और सोर्स ने तुरंत यह पता लगाना शुरू किया कि राहुल भैया किसी खास पदाधिकारी के घर मे आमंत्रण पर तो नही आए पता लगा कि उमरिया से लेकर अनूपपुर में किसी ऐसे विशेष पदाधिकारी के यहाँ कोई कार्यक्रम नही था फिर संगठन की ऐसी कौन सी गोपनीय चर्चा थी जिसे राहुल भैया मीडिया के सामने नही रख सके इस मामले में हम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को दात देते हैं की छोटी से छोटी बात वो सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचा देते हैं।
सवाल है कि क्या राहुल भैया सच में किसी व्यक्तिगत कारण से शहडोल आए थे, या फिर उन्होंने इस अवसर को अपनी चुनावी रणनीति में थोड़ी-सी मिस्ट्री जोड़ने के लिए इस्तेमाल किया? एक बात तो साफ है, राजनीति की दुनिया में जब तक कोई “निजी कारण” ना हो, तब तक कोई बयान चुपके से सामने आ ही नहीं सकता!
शहडोल के नागरिकों ने भी इस पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दीं। एक नागरिक ने कहा, “हम तो समझ रहे थे कि राहुल भैया हमें कुछ शानदार चुनावी वादे करेंगे, पर वह तो बस ‘निजी कारण’ पर अड़ गए!” वहीं, एक और नागरिक ने मजाकिया अंदाज में कहा, “अगर राजनीति से इतनी दूर रहना है, तो हमें भी अपना वोट वापस लेना चाहिए!”
वहीं शहडोल जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों का हुजूम था वहाँ तो मीडिया के कैमरे नही दिखे बल्कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी का अपना लाइव सेशन खूब दिखा सम्भव है ऐसी कोई गोपनीय चर्चा रही हो जिसे सिर्फ चहारदीवारी तक ही करना था अब इस बारे में उस हुजूम का एक-एक काँग्रेसीजन ही बता पाएगा की आखिर मसला क्या था और क्यों राहुल भैया से लेकर शहडोल कांग्रेस के आलाकमान के बयान कैमरे से दूर रहे।
खैर, राहुल भैया के इस ‘निजी कारण’ का राज कभी खुल पाएगा या नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन यह एक बात जरूर तय है कि शहडोल में उनका आगमन कोई साधारण घटना नहीं थी, बल्कि एक ‘सेन्सेशनल’ खबर बनकर सामने आ गई।

अंतिम लाइन में सोचा लिख ही देते हैं कि केंद्र से लेकर राज्य और राज्य से लेकर जिले में सत्ता पक्ष का कहना है की कांग्रेस और विपक्ष महिलाओं का सम्मान नही करते इसलिए महिला आरक्षण बिल का विरोध कर रहे हैं अब चूँकि राहुल भैया प्रदेश स्तर की राजनीति में अच्छा खासा दखल रखते हैं इसी बात का खंडन कर जाते या फिर कह देते की सत्ता पक्ष का आरोप निराधार है कांग्रेस सदैव महिला सम्मान और हित मे खड़ी रहती है ताकि राजनीति में  यहाँ अपना वजूद तलाश रही महिलाएं भी गुदगुदाकर तालिया बजा लेती कि आगामी लोकसभा-विधानसभा में उनके हिस्से भी टिकट आ सकती है।

 

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!