दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी: कहा – उनके बिना जिंदगी कैसे जिऊंगी नहीं जानती

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी:कहा– मुझे उनकी याद आती है, उनके बिना जिंदगी कैसे जीऊंगी नहीं जानती

मुंबई। एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी एक बार फिर पति को याद कर भावुक हो गईं। हाल ही में मुंबई में एक इवेंट के दौरान सामने आए वीडियो में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के जीवन, करियर और अपने रिश्ते को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं और अपने जज़्बातों को बयां किया।

हेमा मालिनी ने कहा कि धर्मेंद्र का फिल्मी सफर पैशन, डेडिकेशन और ऑडियंस के लिए अपार मोहब्बत से भरा था। वह हमेशा मानते थे कि फिल्में दिल से जुड़ने का जरिया हैं। उन्होंने कहा, ‘धर्मेंद्र फिल्मों व कैमरे के प्रति बहुत पैशनेट थे और उनके जीवन के हर पहलू में यह प्यार साफ झलकता था। उनके साथ मेरी जिंदगी में कई अनमोल पल आए, जो हमेशा याद रहेंगे।’

उन्होंने आगे कहा, ‘धर्मेंद्र न केवल एक बड़े अभिनेता, बल्कि एक सच्चे दोस्त और पिता भी थे। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया और अपनी विनम्रता तथा सम्मान से सभी के दिलों में अपनी जगह बनाई। मैं भाग्यशाली थी कि उनका जीवनसाथी बनने का मौका मिला। मैं उनकी बेहद याद करती हूं, और सच बताऊं तो उनके बिना जिंदगी चलाना कितना मुश्किल होगा यह नहीं जानती।’

धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को मुंबई में 89 वर्ष की उम्र में हुआ। उनके निधन के तुरंत बाद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर अपने पीड़ादायक अनुभव को साझा किया था। उन्होंने धर्मेंद्र को एक प्यार करने वाले पति, बच्चों के स्नेही पिता और परिवार के मार्गदर्शक के रूप में याद किया।

अपने पोस्ट में उन्होंने कहा था, ‘धर्मेंद्र मेरे लिए सब कुछ थे। उनके जाने से जो खालीपन पैदा हुआ है, वह हमेशा मेरे साथ रहेगा। सात दशकों के रिश्ते और साथ के बाद अब मेरे पास केवल अनगिनत यादें बची हैं, जिनके सहारे मैं आगे बढ़ने की कोशिश करूंगी।’

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के कुछ यादगार पलों की तस्वीरें भी साझा कीं और बताया कि उनका साथ जीवन भर उनके लिए प्रेरणा और सुखद यादें लेकर आया। फिल्म इंडस्ट्री में धर्मेंद्र की प्रसिद्धि, उनके योगदान और उनका व्यक्तित्व सदैव याद किया जाएगा।

हेमा मालिनी के इस बयान ने अभिनेता धर्मेंद्र के चाहने वालों के दिलों को छू लिया है और उनकी यादों को ताजा कर दिया है। उनका जीवन और कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

Source

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!