दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, ससुर ने दी मुखाग्नि, अखिलेश ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, शव वाहन पर पालतू डॉग्स की फोटो देख भावुक हुए लोग

पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, ससुर ने दी मुखाग्नि, नम आंखों से अखिलेश ने दी अंतिम विदाई,शव वाहन पर पालतू डॉग्स की फोटो देख भावुक हुए लोग

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया। गुरुवार को राजधानी लखनऊ के भैंसाकुंड स्थित बैकुंठ धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें परिवार, रिश्तेदार और समर्थक भारी संख्या में शामिल हुए। प्रतीक यादव की चिता को उनके ससुर और वरिष्ठ पत्रकार अरविंद बिष्ट ने मुखाग्नि दी, जिसके बाद उन्होंने भावुक होते हुए अपने दामाद को अंतिम सलाम किया।

अंतिम संस्कार स्थल पर भारी उदासी का माहौल था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे, जिन्होंने अपने छोटे भाई को नम आंखों से विदाई दी। समारोह में समाजवादी पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता जैसे धर्मेंद्र यादव और आदित्य यादव भी शामिल थे। तीनों ने मिलकर प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा में चिता पर लकड़ी रखकर अंतिम दर्शन किया। इस दौरान प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव तथा उनकी दोनों बेटियां प्रथमा और पद्मजा भी श्मशान स्थल पर उपस्थित रहीं।

श्मशान घाट पर अखिलेश यादव और शिवपाल यादव साथ बैठे नजर आए। वहीं प्रतीक की बेटियां उनके पास थीं। अखिलेश के पुत्र अर्जुन यादव भी परिवार के साथ थे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जैसे दूसरे राजनीतिक दिग्गज अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार से पहले प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा उनके आवास से निकाली गई, जिसमें हजारों समर्थक शामिल हुए। इस दौरान “प्रतीक यादव अमर रहें” जैसे नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा।

प्रतिनिधि पार्टी एवं भाजपा के कई अन्य नेता भी अंतिम संस्कार में शामिल रहे। शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव ने अर्थी को कंधा दिया, जबकि धर्मेंद्र यादव लगातार साथ बने रहे। अंतिम यात्रा से पूर्व प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर कुछ समय के लिए समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर रखा गया। श्मशान घाट पहुंचने से पहले शव को परंपरागत रूप से पांच बार जमीन पर रखा गया, जो श्रद्धालुओं के लिए एक भावुक पल था।

प्रतीक यादव अपने पशु प्रेम के लिए भी जाने जाते थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने शव वाहन पर प्रतीक यादव की पालतू कुत्तों और बंदर के साथ उनकी तस्वीर लगवाई थी, जिसने शोक संतप्त लोगों को गहरी भावुकता से भर दिया। बुधवार की रात अपर्णा अपनी दोनों बेटियों के साथ प्रतीक के पार्थिव शरीर के निकट बैठी रहीं। इससे पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डिंपल यादव, शिवपाल यादव समेत कई प्रमुख नेताओं ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

Source

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!