दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

शहडोल पुलिस की अवैध गांजे के विरुद्ध प्रभावी बड़ी कार्यवाही 04 क्विंटल अवैध गांजा जप्त , 4 आरोपी गिरफ्तार

शहडोल पुलिस की अवैध गांजे के विरुद्ध प्रभावी बड़ी कार्यवाही
04 क्विंटल अवैध गांजा जप्त , 4 आरोपी गिरफ्तार

शहडोल।

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी व इनकी गतिविधियो में संलिप्त बदमाशो के विरूद्ध कडी व प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था।

इसी क्रम में डीएसपी ऋषभ छारी को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि रात्रि में कुछ वाहनो से गांजा का अवैध परिवहन किया जा रहा है । डीएसपी ऋषभ छारी द्वारा तत्काल सूचना वरिष्ठ अधिकारियो एवं थाना प्रभारी ब्यौहारी, जयसिंहनगर, देवलोंद व सीधी को सूचित कर तत्काल घेराबंदी हेतु निर्देशित किया गया था। सूचना प्राप्त होने के पश्चात थाना प्रभारियो के द्वारा प्रभावी घेराबंदी की गई। घेरा बंदी के दौरान ब्यौहारी-सीधी मार्ग पर मंटोला के पास आरोपियों के कब्जे से अवैध गांजा, तीन वाहन तथा चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार आरोपियो के नाम
1. रामप्रकाश पिता श्याम लाल पटेल निवासी ग्राम झिरिया
2. राजकुमार पिता द्वारिका प्रसाद गुप्ता ग्राम झिरिया
3. शेखर पिता राकेश शुक्ला निवासी ग्राम लोह
4. आशुतोष पिता भवानी शंकर प्यासी निवासी ग्राम पिपरिया अनूपपुर

जप्त सामग्री
• मादक पदार्थ:- लगभग 04 क्विंटल गांजा
• 3 वाहन ( बलेनो कार, XL6 कार, XUV 300 )
• 07 मोबाइल फोन
• कुल कीमत लगभग 75 लाख रुपए है ।

सराहनीय भूमिका
पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में डीएसपी ऋषभ छारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक जियाउल हक, थाना प्रभारी जयसिंहनगर निरीक्षक अजय कुमार बैगा, थाना प्रभारी देवलोंद उनि सुभाष दुबे, थाना प्रभारी सीधी सेवंदर भगत थाना देवलोंद से सउनि इन्द्रलाल पुरी, आरक्षक चित्रांशु, अदित्य सिंह थाना ब्यौहारी, उनि विरेन्द्र तिवारी, कामता प्यासी प्रआर बिलाल खान, पंजाब सिंह, हीरा सिंह आरक्षक गंगा, रामजी गौतम, पंकज, विवेक थाना जयसिंहनगर से प्रआर भैयालाल आरक्षक त्रषिकांत मिश्रा, अंकित की महत्वापूर्ण भूमिका रही।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!