दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: 13 वर्षों से मोहर्रम के लंगर एवं ताज़ियादारी कार्यक्रम में सहयोग कर रहे हैं समाजसेवी एवं अधिवक्ता विश्वेश पटेल

बुढ़ार।। हिंदू-मुस्लिम एकता, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी एवं अधिवक्ता विश्वेश पटेल पिछले 13 वर्षों से मोहर्रम के अवसर पर आयोजित ताज़ियादारी एवं आम लंगर कार्यक्रम में निरंतर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं बुढ़ार के प्रथम विधायक स्वर्गीय श्री सरस्वती प्रसाद पटेल के पौत्र समाजसेवी एवं अधिवक्ता विश्वेश पटेल ने इस वर्ष भी हुसैनी ताज़ियादारी कमेटी के अनुरोध पर वार्ड क्रमांक 11 में चंदू भाई के घर के सामने स्थित अपनी भूमि को दिनांक 16 जून 2026 से 27 जून 2026 तक मोहर्रम के ताज़ियादारी एवं आम लंगर कार्यक्रम के आयोजन हेतु उपयोग के लिए उपलब्ध कराया है। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया है।

कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि सचिव नसीर राजा एवं शमशेर (बंटू) भाई के अनुरोध पर विश्वेश पटेल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सहयोग प्रदान किया गया है। उनके इस सहयोग से मोहर्रम के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के संचालन में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।

हुसैनी ताज़ियादारी कमेटी ने समाजसेवी एवं अधिवक्ता विश्वेश पटेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सहयोग केवल एक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे एवं गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने का संदेश भी देता है। मोहर्रम के दौरान आयोजित आम लंगर में सभी धर्मों एवं समुदायों के लोग शामिल होकर एकता, सौहार्द और इंसानियत का परिचय देते हैं।

कमेटी ने विश्वेश पटेल के इस सराहनीय सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की है तथा कहा कि ऐसे प्रयास समाज में आपसी भाईचारे को और मजबूत बनाते हैं।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!