दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट तय, ‘बागी भूमि’ का एक लाल संभालेगा नेतृत्व: ओमप्रकाश राजभर

समाजवादी पार्टी में टूट तय, 'बागी भूमि' का एक लाल करेगा नेतृत्व: ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की ‘बागी भूमि’ का एक लाल करेगा। साथ ही, उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सांसद बचाओ अभियान शुरू करने की सलाह भी दी है।

गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ओमप्रकाश राजभर ने लिखा, “बुधवार से सब पूछ रहे हो कि सपा में क्या टूट होने वाली है? तो सुनो, सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की ‘बागी भूमि’ का एक लाल करेगा।” यह बयान ऐसे समय में आया है जब उत्तर प्रदेश में टीएमसी की तरह नेताओं के पाला बदलने की चर्चाएं जोरों पर हैं।

राजभर ने समाजवादी पार्टी में टूट का कारण भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में ब्राह्मणों को सम्मेलन के नाम पर तिरस्कृत किया गया, जिससे ‘बागी बलिया’ का लाल अत्यंत आहत है। उन्होंने कहा, “योजना पहले से थी, लेकिन कल की घटना ने आग में घी डालने का काम किया है। समाजवादी पार्टी में टूट होना तय है।”

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव और उनके परिवार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मेरी एक प्रतिक्रिया पर पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने और सफाई देने में जुट गया, इससे बेहतर है कि अखिलेश यादव ट्विटर जैसी पीसी नेतागिरी छोड़कर अब सांसद बचाओ अभियान शुरू करें और दुखी व निराश सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगें।”

कुछ दिनों पहले, ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र जैसी राजनीतिक उथल-पुथल आ सकती है। उन्होंने बताया कि कई समाजवादी पार्टी के सांसद जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ सांसद राम गोपाल यादव द्वारा गृह मंत्री अमित शाह को लिखे गए पत्र का भी जिक्र किया, जिसे उन्होंने संभावित पाला बदल की पुष्टि बताया।

गुरुवार को राजभर ने समाजवादी पार्टी के ‘पीडीए’ का भी जिक्र करते हुए सवाल उठाए और कहा, “पीडीए यानी ‘पीट देगा अहीर’ और ‘पीट देगा अल्पसंख्यक’ की दूसरी किस्त जारी नहीं करेगा? दलितों पर यादवों और मुसलमानों के अत्याचार को जोनवार और कमिश्नरेटवार सार्वजनिक क्यों नहीं करता?” उन्होंने दलित समुदाय के प्रति समाजवादी पार्टी के कुछ हिस्सों की उपेक्षा की कड़ी आलोचना की।

राजभर ने कुछ जिलों के आंकड़े सामने रखते हुए यादवों और मुसलमानों पर दलितों पर बेहिसाब अत्याचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है कि ये अपराध बिना सज़ा के बच रहे हैं। यूपी पुलिस सबका कायदे से अनुशासनपूर्वक इलाज कर रही है।” यह बयान दलित समुदाय की सुरक्षा और न्याय की मांग को बल देता है।

राजनीतिक गलियारे में इस बयान को काफी महत्व दिया जा रहा है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी में गहरे अंतर्विवाद उभर सकते हैं। ओमप्रकाश राजभर के इस कदम से सपा के अंदरूनी समीकरण और भी जटिल होने के संकेत मिल रहे हैं।

Source

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!