दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

ओपी राजभर का बयान, अखिलेश ने मध्य प्रदेश में जमीनों में किया बड़ा निवेश

ओपी राजभर का आरोप, अखिलेश ने मध्य प्रदेश में जमीनों में किया निवेश

एक्सप्रेसवे रूट बदलने पर सैफई परिवार को मिला फायदा, राजभर का दावा

  • भरत यादव और सपा नेताओं के रिश्ते पर उठे सवाल
  • गोमती रिवर फ्रंट से लेकर एक्सप्रेसवे तक, राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मध्य प्रदेश में जमीन निवेश और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ओपी राजभर ने सवाल उठाया कि अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से जुड़े विवाद पर हंगामा क्यों मचा रहे हैं और वे क्या छिपाना चाहते हैं। राजभर का कहना है कि अखिलेश की बेचैनी के पीछे मध्य प्रदेश में निवेश की कथित गुप्त गतिविधियां हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी भरत यादव, जो राज्य सड़क विकास निगम के अध्यक्ष हैं, उनका सामाजिक और पारिवारिक संबंध समाजवादी पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष चंद्रपाल यादव के परिवार से है। ओपी राजभर के अनुसार भरत यादव, चंद्रपाल यादव के दामाद हैं और इस तथ्य को अखिलेश सार्वजनिक नहीं करना चाहते।

राजभर के मुताबिक, मध्य प्रदेश में हाईवे व सड़क परियोजनाओं के रूट की जानकारी भरत यादव को मिलती है, जिससे वहां जमीनों में निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों के कारण अखिलेश यादव इस मामले में दबाव में हैं।

ओपी राजभर ने यह भी दावा किया कि जमीन से जुड़े मामलों में सैफई परिवार का पुराना अनुभव है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान फिरोजाबाद से इटावा तक जमीनों की खरीद की गई और उसके बाद रूट में बदलाव किया गया जिससे कई लोगों को फायदा हुआ।

उनका कहना है कि निजी लाभ के लिए एक्सप्रेसवे का मार्ग सैफई की ओर मोड़ा गया, जिससे इसकी दूरी लगभग 30 किलोमीटर बढ़ गई। राजभर का दावा है कि पहले जमीन कम कीमत पर खरीदी गई और इसके बाद भारी मुआवजा प्राप्त हुआ।

पोस्ट में राजभर ने यह भी कहा कि गोमती रिवर फ्रंट परियोजना की रिपोर्ट के बाद अखिलेश यादव इस बात से चिंतित हैं कि कहीं मध्य प्रदेश से जुड़ी कोई एक्सप्रेसवे परियोजना की रिपोर्ट बाहर न आ जाए, जिससे उनके कथित निवेश को खतरा हो।

ओपी राजभर ने जांच एजेंसियों से मांग की है कि वे यह पता लगाएं कि मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश के कौन-कौन प्रभावशाली और सफेदपोश लोग निवेश में शामिल हैं।

फिलहाल, इन आरोपों पर समाजवादी पार्टी या अखिलेश यादव की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Source

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!