दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 क्विंटल 27 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार

ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 क्विंटल 27 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार

शहडोल।


शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक ब्रेजा कार (CG-13-AA-7494) से 1 क्विंटल 27 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, 27.06.2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद ब्रेजा कार में भारी मात्रा में गांजा मानपुर से ब्यौहारी की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने ब्यौहारी–मानपुर रोड स्थित फॉरेस्ट हाउस के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर वाहन सवार आरोपी कार छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
तलाशी के दौरान वाहन में रखी चार काली बोरियों से छोटे पैकेटों में भरा गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹12.70 लाख बताई गई है। पुलिस ने मादक पदार्थ और वाहन को जब्त कर NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह कार्यवाही एसडीओपी ब्यौहारी मुकेश आविद्रा के दिशा-निर्देशन व थाना प्रभारी निरीक्षक जियाउल हक के नेतृत्व में उप निरीक्षक बालकरण प्रजापति, प्रधान आरक्षक हीरा सिंह, नरेन्द्र उपाध्याय, आरक्षक गंगा सागर गुप्ता, रामजी गौतम, पंकज, विवेक सूर्या, ऋषभ शुक्ला, शंकर सिंह एवं सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!