दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

परिसीमन पर CM विजय की बैठक का DMK-AIADMK ने किया बहिष्कार, कनिमोझी बोलीं- सिर्फ दिखावा

Chennai, Tamil Nadu

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय द्वारा परिसीमन के मुद्दे पर बुलाई गई बैठक से राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने दूरी बना ली है। सत्तारूढ़ डीएमके और मुख्य विपक्षी दल एआईएडीएमके ने बैठक का बहिष्कार किया है। डीएमके सांसद कनिमोझी ने इस बैठक को कावेरी जल विवाद और मेकेदातु बांध के मुद्दे से ध्यान भटकाने वाला दिखावा बताया है।

मुख्यमंत्री विजय ने शनिवार, 8 अगस्त को परिसीमन प्रक्रिया को लेकर सांसदों की बैठक बुलाई थी। इसका उद्देश्य राज्य के सांसदों के बीच परिसीमन को लेकर साझा रुख तैयार करना था। हालांकि, डीएमके के सभी 30 सांसदों ने बैठक से दूरी बना ली। एआईएडीएमके के चार सांसद भी इसमें शामिल नहीं होंगे।

इसके अलावा पीएमके, एमएनएम और डीएमडीके के एक-एक सांसद के भी बैठक से दूर रहने की जानकारी है। ऐसे में राज्य के कुल 57 सांसदों में से केवल 20 के बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।

कनिमोझी ने उठाए बैठक पर सवाल

डीएमके सांसद कनिमोझी ने बैठक के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजनीतिक दल पहले ही सर्वदलीय बैठकों में परिसीमन को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के प्रतिनिधित्व और निष्पक्ष परिसीमन को लेकर डीएमके अपने पुराने रुख पर कायम है।

कनिमोझी ने कहा कि केंद्र सरकार ने अभी तक यह आधिकारिक रूप से नहीं बताया है कि परिसीमन विधेयक मौजूदा संसद सत्र में पेश या पारित किया जाएगा। इसके अलावा संशोधित विधेयक का मसौदा भी उपलब्ध नहीं कराया गया है।

उन्होंने सवाल किया कि जब सभी प्रमुख दल पहले ही इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं, तो मुख्यमंत्री को दोबारा ऐसी बैठक बुलाने की जरूरत क्यों पड़ी।

मेकेदातु को लेकर भी विवाद

कनिमोझी ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि यदि किसानों की चिंता वास्तविक है तो क्या तमिलनाडु सरकार के प्रतिनिधि राज्य के सांसदों के साथ केंद्रीय जल संसाधन मंत्री से मिलकर मेकेदातु बांध के खिलाफ विधानसभा में पारित प्रस्ताव सौंपेंगे।

डीएमके लंबे समय से कावेरी जल विवाद और मेकेदातु बांध के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक की मांग कर रही है। इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री विजय और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!