दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,
7k Network

होम

7k Network

केंद्रीय सचिवालय की योगासन टीम का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन प्रतियोगिता 2023-24 में अद्वितीय प्रदर्शन

नई दिल्ली।।

त्यागराज स्टेडियम, नई दिल्ली में 16 – 19 अक्टूबर तक ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली सरकार द्वारा किया गया। इसमें 22 राज्यों तथा केंद्र शासित क्षेत्रीय खेल विभागों ने भाग लिया। इसमें केंद्रीय सचिवालय की योगासन टीम का प्रदर्शन अद्वितीय रहा। इसमें महिला वर्ग में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में हनी कोली ने ट्रेडिशनल सोलो में स्वर्ण पदक तथा आर्टिस्टिक पेयर में रजत पदक प्राप्त किया।

नूतन कुमारी ने 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आर्टिस्टिक सोलो में रजत पदक तथा आर्टिस्टिक पेयर में रजत पदक प्राप्त किया। सुनीता ने आर्टिस्टिक पेयर में रजत पदक प्राप्त किया तथा अक्षिता भट्ट ने आर्टिस्टिक सोलो में कांस्य पदक तथा आर्टिस्टिक पेयर में रजत पदक प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में हेमन्त चौहान ने ट्रेडिशनल सोलो में रजत पदक तथा आर्टिस्टिक पेयर में कांस्य पदक प्राप्त किया। दिवाकर मिश्रा ने भी आर्टिस्टिक पेयर में कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही इस टीम ने महिला वर्ग में ओवरऑल रनर अप की ट्रॉफी भी जीती।

इस प्रथम ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन टूर्नामेंट 2023 की संयोजिका नीवा सिंह जो केंद्रीय सचिवालय योगासन टीम की कोच भी थीं, उनका टीम को तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही केंद्रीय सचिवालय योगासन टीम के मैनेजर रविंद्र सिंह का टीम के आवश्यक प्रबंधन में विशेष भूमिका रही है। नीवा सिंह ने बताया कि एस डी पब्लिक स्कूल पीतमपुरा की प्रधानाचार्य अनीता शर्मा और योग प्रशिक्षक हेमंत शर्मा जी की भी कैंप के दौरान टीम के प्रशिक्षण में विशेष भूमिका रही है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

7k Network
7k Network
error: Content is protected !!