दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

सिरमौर में होमगार्ड जवानों की जांबाजी, मातर स्कूल में फंसे 43 बच्चों और 12 स्टाफ सदस्यों को सुरक्षित निकाला

नाहन, हिमाचल प्रदेश

सिरमौर जिले के नाहन विधानसभा क्षेत्र के मातर में उफनती नदी और पहाड़ी नाले के बीच फंसे 43 स्कूली बच्चों और 12 स्टाफ सदस्यों को होमगार्ड जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रशासन को बच्चों और स्कूल स्टाफ के फंसे होने की सूचना दोपहर करीब तीन बजे मिली, जिसके बाद तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया।

मातर स्कूल के समीप नदी का जलस्तर बढ़ने और आसपास पानी का बहाव तेज होने की सूचना मिलने पर एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रेस्क्यू के आदेश दिए। इसके बाद आपदा प्रबंधन टीम, पुलिस और होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

बताया गया कि स्कूल के आसपास उफनती नदी और पहाड़ी नाले के कारण बच्चों तथा स्टाफ सदस्यों के लिए सुरक्षित स्थान तक पहुंचना मुश्किल हो गया था। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

करीब तीन घंटे तक चले अभियान में होमगार्ड जवानों और अन्य बचाव दलों ने सावधानीपूर्वक सभी 43 बच्चों और 12 स्टाफ सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन और बचाव दलों का सहयोग किया।

समय रहते शुरू किए गए इस अभियान से किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। होमगार्ड जवानों की तत्परता और साहस की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। उफनते पानी के बीच बचाव कार्य को पूरा करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन प्रशासन, पुलिस, होमगार्ड और स्थानीय लोगों के समन्वित प्रयास से सभी को सुरक्षित निकाला गया।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!