दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

ट्रंप ने फिर शेयर किया होर्मुज स्ट्रेट का नक्शा, अमेरिका का नया इलाका होने का दावा

वॉशिंगटन, अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा दावा कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस छेड़ दी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर होर्मुज स्ट्रेट का नक्शा साझा किया और इसे अमेरिका का नया इलाका बताया। उनके इस पोस्ट के बाद अमेरिका और ईरान के बीच पहले से मौजूद तनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में शामिल है। इस संकरे जलमार्ग से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस और अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति होती है। खाड़ी क्षेत्र को दुनिया के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला यह मार्ग वैश्विक ऊर्जा व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

ट्रंप ने अपने पोस्ट में एक नक्शा साझा किया, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट के महत्वपूर्ण हिस्से को घेरकर दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इससे पहले 18 अगस्त को भी यही तस्वीर पोस्ट की थी। वहीं, 15 अगस्त को न्यूयॉर्क में आयोजित एक रैली के दौरान ट्रंप ने पहली बार इस जलडमरूमध्य को अमेरिका का क्षेत्र घोषित करने की बात कही थी।

ट्रंप ने उस दौरान कहा था कि ईरान को हराने के बाद वह जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका का क्षेत्र घोषित करेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया था कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है।

ईरान ने अमेरिका के दावे को किया खारिज

ट्रंप के दावे के जवाब में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपना नियंत्रण होने की बात दोहराई है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख मोहसिन रेजाई ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा और अमेरिका को पहले अपने व्यवहार में बदलाव करना होगा।

रेजाई ने सरकारी टेलीविजन पर कहा कि अमेरिका को अपनी जिम्मेदारियां पूरी करनी होंगी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी दावों के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति को लेकर ईरान का रुख स्पष्ट है। उन्होंने अन्य देशों से अमेरिका द्वारा शुरू की गई आर्थिक लड़ाई में शामिल नहीं होने की भी अपील की।

रेजाई ने चेतावनी दी कि ईरान के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों में शामिल होने वाले देशों को विरोधी के रूप में देखा जा सकता है।

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोनों देशों के बीच जारी बयानबाजी ने पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा दिया है। आने वाले दिनों में अमेरिका और ईरान की अगली प्रतिक्रिया पर पूरी दुनिया की नजर रहेगी।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!