दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,
7k Network

होम

7k Network

इंटक यूनियन के साथ सभी यूनियन ने काँग्रेस प्रत्याशी का समर्थन किया

शहडोल धनपुरी।।

जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के मुख्य आतिथ्य व जिला कार्यवाहक अध्यक्ष कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन मे धनपुरी मे इंटक यूनियन द्वारा आहूत की गई बैठक मे सभी यूनियन ने जैतपुर विधानसभा की काँग्रेस प्रत्याशी सुश्री उमा धुर्वे के पक्ष मे मतदान करने का संकल्प लिया व हरसंभव मदद करने का वचन दिया।

जहाँ सभी यूनियन के सदस्यों ने भाजपा द्वारा श्रमिकों का शोषण करने का व भाजपा सरकार द्वारा कर्मचारियों पर किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मतदान कर, काँग्रेस की श्रमिक हितैषी व कर्मचारियों की सदैव शुभचिंतक सरकार बनाने की बात कही।

उक्त-  कार्यक्रम की जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष कमलेश शर्मा, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता, शोभाराम पटेल,इंद्र कुमार मिश्रा, रविकांत शर्मा, मोहम्मद कुद्दूस,आदि सैकडों की संख्या मे काँग्रेसजन व यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

7k Network
7k Network
error: Content is protected !!