दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

बारिश का कहर: जलभराव और जर्जर स्कूल भवनों के बीच बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा

From 27th to 1st: How Punjab became best-performing school education state

बारिश का कहर: जलभराव और जर्जर स्कूल भवनों के बीच बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
अभिभावकों ने की प्राथमिक से कक्षा 8 तक अवकाश घोषित करने की मांग

शहडोल।

 

शहडोल जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। नदी-नाले उफान पर हैं, सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है और गड्ढों से भरी सड़कें पानी में डूब चुकी हैं। ऐसे मुश्किल हालातों में स्कूली बच्चों का रोजाना आवागमन जोखिम भरा साबित हो सकता है।
पिछले कई दिनों से जारी बारिश के चलते सुबह स्कूल पहुंचने से लेकर छुट्टी होने तक मौसम खराब बना हुआ है। बावजूद इसके स्कूलों का संचालन जारी है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ रही है।
जिले में कई प्राथमिक विद्यालयों के भवन पहले से ही जर्जर हालत में हैं। बारिश के कारण इन कमजोर भवनों पर खतरा और बढ़ गया है। कई स्कूल भवन ऐसे हैं, जो कभी भी क्षतिग्रस्त होकर हादसे का कारण बन सकते हैं।
ऐसे में बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन कब ठोस कदम उठाएगा। कुछ अभिभावकों ने हमसे जिक्र किया कि  लगातार बारिश और खराब परिस्थितियों को देखते हुए प्राथमिक से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कुछ दिनों का अवकाश घोषित किया जाए।
वैसे बच्चो की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। जिला प्रशासन को जर्जर स्कूल भवनों और बारिश से बने हालातों का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक निर्णय लेना चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!