दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा: राजनाथ सिंह आज 16 डीपीएसयू के प्रदर्शन की करेंगे समीक्षा

नई दिल्ली, दिल्ली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज 16 रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (डीपीएसयू) के वार्षिक प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने, स्वदेशी तकनीकों को विकसित करने, नवाचार को प्रोत्साहित करने और रक्षा निर्यात को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारत का रक्षा क्षेत्र तेजी से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मंत्रालय का कहना है कि मजबूत और आत्मनिर्भर रक्षा क्षेत्र देश की तकनीकी क्षमता को बढ़ाने के साथ वैश्विक रक्षा बाजार में भारत की भूमिका को भी मजबूत कर रहा है।

समीक्षा कार्यक्रम के दौरान सात प्रमुख डीपीएसयू के प्रमुख वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सरकार के इक्विटी शेयरों पर लाभांश के चेक भी रक्षा मंत्री को सौंपेंगे। इनमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल), गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) और मिधानी शामिल हैं।

इस अवसर पर राजनाथ सिंह चार पुस्तकों का विमोचन भी करेंगे। इनमें ‘आत्मनिर्भर डीपीएसयू’, ‘दिशा’, ‘एचएएल का आधुनिकीकरण रोडमैप’ और ‘एचएएल का स्वदेशीकरण रोडमैप’ शामिल हैं। इन पुस्तकों में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, छात्रों के बीच रक्षा तकनीकों की जागरूकता तथा एचएएल के आधुनिकीकरण और स्वदेशीकरण से जुड़े पहलुओं को सामने रखा गया है।

मंत्रालय के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 में डीपीएसयू का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। इस दौरान इनका कुल कारोबार 1.29 लाख करोड़ रुपये रहा, जो 2024-25 की तुलना में 15.4 प्रतिशत अधिक है। वहीं, रक्षा निर्यात में भी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले 151.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!