दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

विधायक, एसपी,प्रभारी और बीच मे पत्रकार….

शहडोल।।

बीते कुछ दिनों से पूरे जिले में गाशिप का विषय बना खबर, विधायक, कप्तान, थाना प्रभारी बुढ़ार का लाइन हाजिर होना और पूरे मुद्दे पर विधायक की अड़ी और कथित समाजसेवी की धूमिल होती प्रतिष्ठा.. इन सबके बीच पत्रकार और पत्रकार का खबर ऐसा था मानो “गेंहू के बीच घुन” पत्रकार ने अपने व्यंग्यात्मक शैली में नगर में लंबे अरसे से एक बाड़े की जिक्र कर दी और जिक्र में सारे पैमाने उस मयखाने के “मय”में उतर गए, इस मय के साथ कालम में जुआ और सट्टा का भी जिक्र हो गया..अब जिक्र-जिक्र में यह बात ऐसे फैल गई जैसे आग के साथ धुआं.. इस आग में घी का खेल तो तब हो गया जब पत्रकार और उसकी खबरो की शिकायत करने नेताओ का एक हुजूम थाने में अपनी-अपनी छाती पर सत्ता का बिल्ला लगाकर कानून को दबाने चले गए और पत्रकार के उस खबर को झूठा.साबित करने का ध्येय..

पत्रकार की खबर और उसे प्रिंट रूप देने में अक्सर कालम मे प्रिंटिंग त्रुटियां होती है किंतु इस प्रिंटिंग त्रुटि में एक बात सच मे गलत प्रिंट हो गया था जो हैं “विधायक जी का फार्म हाउस और जुआ” इसे पत्रकारिता की कालम में स्थान मिला जो नही मिलना चाहिए था क्योंकि विधायक जी का अपना एक साफ स्वच्छ छवि भी है इस बात में पत्रकार की अपनी जानकारी और स्रोत शामिल हैं या फिर प्रिंट त्रुटि को स्वीकार किया जा सकता है किंतु इसका कतई मतलब यह नही की खबर के पीछे पूरा काफिला एसपी और प्रभारी की चौकठ पर नाक रगड़ने लगे।

इस पूरे समुद्र मंथन का जो हलाहल निकलकर सामने आया वो था-विधायक जी का प्रभारी पर अपना पुराना गुस्सा और उनका अपना विधानसभा क्षेत्र और उनके सरकार में उनकी अपनी कानून व्यवस्था।कुछ जन चर्चाओं में ये बात भी सामने निकलकर आई कि कैलाश से उठी इस खबर मंथन का क्लाइमेक्स प्रभारी और पत्रकार के बीच अपना अंडरस्टैंडिंग था जिसे बाद में सत्ता के हुजूम के सामने अमृत स्वरूप निकाला गया यह सिर्फ स्रोत और कथनों के आधार पर है इसके पीछे का सच सिर्फ खबर लिखने का स्रोत और खबर हो सकता है।

खैर जो हुआ सो हुआ “देर आए पर दुरुस्त आए”विधायक जी का मन भी रह गया और थाना प्रभारी का लाइन हाजिर…हलाकि इन दावो की पुष्टि हम नही करते कि प्रभारी को लाइन मिला है या फिर उन्होंने इसे स्वीकारा है..

पर एक बात जो हमसे लोगों ने पूछा वो ये है कि..

कुछ ही महीने पहले थाना बुढ़ार अन्तर्गत केशवाही चौकी में बेलबहरा में डबल मर्डर हत्याकांड हुआ था जिसमे किसकी जवाबदेही थी?

चौकी प्रभारी को लाइन अटैच किया गया किंतु प्रभारी संजय जायसवाल को यातायात की कमान।

उसी केशवाही में हिन्दू-मुस्लिम विवाद के कारण स्थानीय पुलिस पर रोष उपजा जिसमें समूचा भाजपा और तीनों विधायक पूर्व कलेक्टर और कप्तान के खिलाफ सड़क पर उतर गए थे।

ऐसी तमाम छोटी-बड़ी घटनाए और रेत चोरी का सिलसिला 3-4 वर्षो तक संजय जायसवाल के सरपरस्ती पर स्थानीय थाने में गुलजार रहा किन्तु उसके बावजूद भी उन्हें अन्यत्र थाना न भेजकर उन्हें फिर से बुढ़ार थाने की कमान देना कहीं न कहीं विधायक और स्थानीय लोगों में प्रतिरोध की भावना को फिर पैदा करता है।

जिले में आज भी दो तीन थाने ऐसे हैं जहाँ वरिष्ठ और सेंसटिव थाना प्रभारियों को बुढ़ार थाने की कमान दी जा सकती थी चर्चा है कि इसे लोग एसपी की अंडरस्टैंडिंग और उनका गुड लिस्टिंग भी मानते हैं।

खैर इस पूरी पटकथा का सार हमने अपनी ओर से परोस दिया है बाकी जन चर्चा अलग-अलग लोगो के हिसाब से अलग अलग चौक-चौराहों और प्रिंट मीडिया के आसरे पाठकों तक पहुँचाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!