दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

कुमार सानू का अनोखा रिकॉर्ड, 1 दिन में 28 गाने गाकर रचा था इतिहास; ऋषि कपूर के लिए गाए थे हिट गीत

नई दिल्ली, दिल्ली

बॉलीवुड के 90 के दशक में अपनी मधुर और पहचान बनाने वाली आवाज से संगीत प्रेमियों के दिलों में जगह बनाने वाले कुमार सानू की लोकप्रियता आज भी कायम है। उनके कई गीत आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं। कुमार सानू ने अपने करियर में हजारों गाने गाए और एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने की उपलब्धि भी हासिल की।

कुमार सानू का असली नाम सानू भट्टाचार्य है। उन्हें बॉलीवुड में लाने का श्रेय गजल गायक जगजीत सिंह को दिया जाता है। इसके बाद कुमार सानू ने फिल्मी संगीत में तेजी से अपनी जगह बनाई और कई बड़े संगीत निर्देशकों के साथ काम किया।

करीब 18 हजार गानों को दी आवाज

कुमार सानू ने अपने करियर में अलग-अलग भाषाओं में करीब 18 हजार गाने गाए। उनके करियर से जुड़ी सबसे चर्चित उपलब्धियों में एक दिन में 28 गाने गाने का रिकॉर्ड भी शामिल है।

बताया जाता है कि वर्ष 1993 में उन्हें एक म्यूजिकल टूर पर जाना था। रवाना होने से पहले वह अपनी रिकॉर्डिंग का काम पूरा करना चाहते थे। इसी दौरान उन्होंने एक ही दिन में 28 गानों को अपनी आवाज दी।

उसी दौर में कुमार सानू के कई गाने बेहद लोकप्रिय हुए। ‘बाजीगर ओ बाजीगर’, ‘ये काली काली आंखें’, ‘तेरे चेहरे पे’, ‘तेरे दर पर सनम’, ‘बादलों में छुप रहा चांद’ और ‘आने वाला कल एक सपना है’ जैसे गीतों ने उन्हें खास पहचान दिलाई।

लगातार पांच बार जीता फिल्मफेयर

कुमार सानू की उपलब्धियों में लगातार पांच बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतना भी शामिल है। यह उपलब्धि उनके करियर की प्रमुख पहचान बनी। उन्हें छठी बार भी फिल्मफेयर पुरस्कार मिलने की संभावना थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा था कि अब यह सम्मान नए कलाकारों को मिलना चाहिए।

ऋषि कपूर के लिए खूब जंची आवाज

कुमार सानू ने अभिनेता ऋषि कपूर के लिए भी कई लोकप्रिय गाने गाए। उनकी आवाज ऋषि कपूर पर खूब पसंद की गई। दोनों के साथ से जुड़े कई गीत आज भी याद किए जाते हैं।

ऋषि कपूर के लिए कुमार सानू ने ‘जब से तुमको देखा है सनम’, ‘सोचेंगे तुम्हें प्यार’, ‘तेरी उम्मीद तेरा इंतजार’ और ‘गवाह है चांद तारे गवाह है’ जैसे गीत गाए।

कुमार सानू का मानना था कि ऋषि कपूर उनके गानों को पर्दे पर अच्छी तरह निभाते थे। इसी वजह से अभिनेता के लिए उनकी आवाज में गाए गए कई गीत दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने में सफल रहे।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!