दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

भाजपा किसान मोर्चा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, यूपी के 77 जिलाध्यक्षों की घोषणा

भाजपा किसान मोर्चा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, यूपी के 77 जिलाध्यक्षों की घोषणा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने किसान वर्ग के बीच अपनी पैठ मजबूत करने के लिए संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चौधरी ने प्रदेश के 77 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की। यह कदम किसान मोर्चा की सुव्यवस्था को मजबूत करने और प्रदेश में किसान वर्ग की सत्ता में पार्टी की पकड़ को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सहमति से जारी सूची में पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर के सभी छह क्षेत्रीय जिलाध्यक्षों के नाम शामिल किए गए हैं। पार्टी मुख्यालय लखनऊ से जारी इस सूची में विभिन्न जिलों एवं महानगरों के लिए नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

पश्चिम क्षेत्र में रामपुर जिलाध्यक्ष के रूप में ऋषि पाण्डेय, शामली के लिए संजीव मलिक, सहारनपुर महानगर में अरुण प्रताप सिंह, मेरठ महानगर में अक्षय भड़ाना, गाजियाबाद महानगर में देवेन्द्र यादव और नोएडा महानगर में मुक्तानन्द शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

ब्रज क्षेत्र में आगरा महानगर की कमान रवि राजपूत को दी गई है जबकि बरेली जिले में सतेन्द्र यादव, शाहजहांपुर महानगर में विजय चौहान और पीलीभीत में शरद पाल को जिलाध्यक्ष बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कानपुर क्षेत्र में कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, कानपुर दक्षिण से अजय प्रताप सिंह, झांसी महानगर से देवेन्द्र राय और हमीरपुर से अमित सिंह उर्फ चुनमुन ने संगठन की जिम्मेदारी संभाली है।

अवध क्षेत्र में लखनऊ महानगर के लिए जितेन्द्र सिंह और लखनऊ जिले के लिए विमलेश मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है जबकि अयोध्या महानगर में अनुराग त्रिपाठी और उन्नाव में कमल बाजपेयी को नियुक्त किया गया है।

काशी क्षेत्र में वाराणसी महानगर से राजेन्द्र सिंह पटेल, गाजीपुर से धनंजय चौबे, प्रयागराज महानगर से मंजीत कुशवाहा और सुल्तानपुर से कालीसहाय पाठक को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

गोरखपुर क्षेत्र में गोरखपुर महानगर से जीतेन्द्र सैनी, देवरिया से काशीपति शुक्ला, बलिया से अभिजीत तिवारी बब्लू और बस्ती से वरुण कुमार पाण्डेय को संगठन की जिम्मेदारी प्रदान की गई है।

भाजपा किसान मोर्चा में इन नियुक्तियों के माध्यम से प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों में नई टीम को संगठन की कमान सौंपी गई है, जिससे पार्टी की किसान सशक्तिकरण में गति आएगी और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Source

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!