दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

इमरान हाशमी की SUV हवा में पलटी, वैन पर गिरी, बड़े हादसे से बचा एक्टर

इमरान हाशमी की SUV हवा में पलटी, वैन पर गिरी, बड़े हादसे से बचा एक्टर

हाल ही में बेंगलुरु में अपनी फिल्म “गनमास्टर G9” की शूटिंग के दौरान अभिनेता इमरान हाशमी के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। उनकी SUV अचानक हवा में पलट गई और नीचे खड़ी वैन के ऊपर गिर गई। इस घटना में इमरान हाशमी पूरी तरह से सुरक्षित रहे और उन्हें किसी भी तरह की चोट नहीं आई।

हवा में पलटी SUV का स्टंट

यह अनोखा एक्सिडेंट शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन के लिए क्रेन की मदद से SUV को हवा में लटकाया गया था। जैसे ही शूटिंग शुरू हुई, गाड़ी अचानक हवा में पलट गई और सामने आ रही ब्लैक वैन से टकरा गई। सेट पर मौजूद सभी क्रू मेंबर और कलाकार इस हादसे से सकते में आ गए।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें इस खतरनाक स्टंट की पूरी तैयारी और पलटने का नजारा साफ दिख रहा है। हालांकि, इमरान हाशमी सुरक्षित थे और तुरंत किसी घायल या नुकसान की खबर नहीं आई।

स्टंट था या हादसा?

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह पलटना फिल्म के सीन का हिस्सा था या स्टंट के दौरान कोई तकनीकी खराबी आ गई जिससे SUV पलट गई। मेकर्स ने भी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

फिल्म “गनमास्टर G9” और विवाद

इमरान हाशमी की इस फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं। इसके साथ जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में इमरान एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने प्यार के लिए सबकुछ करने को तैयार है। फिल्म 27 नवंबर 2026 को रिलीज़ होगी।

इस फिल्म की शूटिंग पहले भी विवादों में रही है। जून महीने में हरिद्वार के सेट पर एक बार एंड कैफे बोर्ड को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई थी, जिसे बाद में प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने निपटा लिया था।

इस घटना के बावजूद फिल्म की टीम अपनी शूटिंग जारी रखे हुए है और उम्मीद है कि यह हादसा फिल्म के प्रमोशन या रिलीज को प्रभावित नहीं करेगा। इमरान हाशमी भी पूरी तरह स्वस्थ हैं और आगामी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

Source

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!