दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

हिसार में पति-पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, पति बलवान की मौत; दो अन्य घायल

हिसार, हरियाणा। हरियाणा के हिसार जिले के न्यौली कलां गांव में बुधवार देर रात हुई आगजनी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के बीच पति बलवान और उसकी पत्नी मीरा पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप है। गंभीर रूप से झुलसे बलवान ने वीरवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में मीरा और आरोपित रघुबीर भी झुलस गए हैं।

पुलिस ने मृतक के बेटे विशाल की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बलवान अपने परिवार के साथ न्यौली कलां गांव में रहता था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

पत्नी की फैक्ट्री में काम के दौरान हुई थी पहचान

मिली जानकारी के अनुसार, मीरा हिसार के बगला रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी। वहीं उसकी पहचान बिहार निवासी रघुबीर से हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने की जानकारी बलवान को हो गई थी। इसके बाद परिवार में इस बात को लेकर विवाद रहने लगा था।

बुधवार रात करीब 12 बजे रघुबीर महिला के घर पहुंचा। उस समय बलवान भी घर में था। रघुबीर को घर में देखकर विवाद शुरू हो गया। कहासुनी बढ़ने पर आरोप है कि रघुबीर ने बलवान और मीरा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

भागते समय बलवान ने पकड़ा

आग लगाने के बाद रघुबीर मौके से भागने लगा। इसी दौरान बलवान ने उसे पकड़ लिया। इस घटनाक्रम में रघुबीर भी आग की चपेट में आ गया और झुलस गया। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बलवान और मीरा को गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रघुबीर को पहले हिसार के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बलवान की मौत हो गई। मीरा और रघुबीर का उपचार जारी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

सदर थाना प्रभारी अमित कुंडू ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के 22 वर्षीय बेटे विशाल के बयान के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।

पुलिस अब घटना से जुड़े तथ्यों और विवाद की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!