दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

शहडोल में अतिक्रमण के विरुद्ध नगर पालिका की कार्रवाई, स्थायी ठेले हटाए गए

शहडोल में अतिक्रमण के विरुद्ध नगर पालिका की कार्रवाई, स्थायी ठेले हटाए गए
===
लल्लू सिंह चौक से न्यू बस स्टैंड मार्ग तक चला अभियान, अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी
===
शहडोल –

 

को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अमित कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में सोमवार को लल्लू सिंह चौक से न्यू बस स्टैंड मार्ग तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

मशीनों की सहायता से हटाए गए अतिक्रमण

अभियान के दौरान सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्थायी रूप से रखे गए बड़े ठेलों तथा अन्य अतिक्रमण को हटाया गया। नगर पालिका की टीम ने मशीनों की सहायता से कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराने का प्रयास किया। साथ ही, ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से दुकानदारों एवं अतिक्रमणकारियों को समझाइश दी गई कि वे सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटा लें। ऐसा नहीं करने पर नगर पालिका द्वारा नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई।

सड़क एवं फुटपाथ पर ठेले लगाकर आवागमन बाधित न करें

नगर पालिका परिषद ने दुकानदारों एवं छोटे व्यवसायियों से अपील की है कि वे सड़क, फुटपाथ एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्थायी रूप से ठेले रखकर आवागमन बाधित न करें। छोटे व्यवसायी एवं फेरी लगाने वाले चलित ठेलों का उपयोग करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले एवं असुरक्षित स्थानों पर ठेले लगाकर यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।

आगामी दिनों में भी जारी रहेगा अभियान

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अमित कुमार तिवारी ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा। लल्लू सिंह चौक से न्यू बस स्टैंड मार्ग सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित दुकानदारों एवं अतिक्रमणकारियों से समय रहते स्वयं अतिक्रमण हटाने तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग करने की अपील की। निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।

नगर पालिका परिषद शहडोल ने समस्त नगरवासियों से भी सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!