दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की मांग तेज, भारतीय मूल के सांसद श्री थानेदार ने उठाए टैरिफ नीति पर सवाल

वाशिंगटन, अमेरिका। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने ट्रंप की टैरिफ नीति और एकतरफा फैसलों पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ महाभियोग का विकल्प खुला रखने की मांग की है। दूसरी ओर, राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि डेमोक्रेट उनके खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करते हैं तो वह उनकी पार्टी को राजनीतिक रूप से तबाह कर देंगे।

 

मिशिगन के 13वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले श्री थानेदार ने ट्रंप की व्यापारिक नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी इच्छा से किसी भी देश पर मनमाने ढंग से टैरिफ नहीं लगा सकते। उनके मुताबिक, भारत और अन्य देशों पर लगाए गए अमेरिकी शुल्कों को लेकर भी गंभीर सवाल उठते हैं।

थानेदार ने कहा कि किसी देश को अराजक तरीके से नहीं चलाया जा सकता। राष्ट्रपति के फैसलों में नियमों और जवाबदेही का पालन जरूरी है। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी से अपील की कि ट्रंप की टैरिफ नीति और एकतरफा निर्णयों के खिलाफ महाभियोग का विकल्प खुला रखा जाए।

यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका में 2026 के मध्यावधि चुनावों के बाद राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा हो रही है। रिपब्लिकन पार्टी को चुनाव में झटका लगने के बीच ट्रंप प्रशासन की नीतियों पर विपक्ष का विरोध तेज हुआ है।

इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को डेमोक्रेट्स को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि यदि डेमोक्रेट अगले साल कांग्रेस पर नियंत्रण हासिल करने के बाद उनके खिलाफ महाभियोग चलाने का प्रयास करते हैं, तो इसका परिणाम उनके लिए नुकसानदायक होगा। ट्रंप ने दावा किया कि ऐसी कोशिश से डेमोक्रेटिक पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगेगा।

श्री थानेदार की मांग और ट्रंप की चेतावनी से अमेरिकी राजनीति में टकराव और बढ़ गया है। एक तरफ विपक्ष राष्ट्रपति की व्यापारिक नीतियों और फैसलों पर जवाबदेही की मांग कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ ट्रंप महाभियोग की किसी भी संभावित कोशिश का विरोध कर रहे हैं।

अब इस मुद्दे पर अमेरिकी कांग्रेस में आगे क्या राजनीतिक रुख सामने आता है, इस पर सबकी नजर रहेगी।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!