दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

महंगाई का झटका: सर्फ एक्सेल, रिन और व्हील के दाम बढ़े, 1 से 10 रुपये तक महंगे हुए पैक

नई दिल्ली, दिल्ली। घरेलू बजट पर महंगाई का एक और असर देखने को मिला है। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अपने लोकप्रिय डिटर्जेंट ब्रांड सर्फ एक्सेल, रिन और व्हील के कई उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने अलग-अलग पैक के अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) में 1 रुपये से 10 रुपये तक का इजाफा किया है। कुछ उत्पादों की कीमतें 11 प्रतिशत तक बढ़ाई गई हैं।

कंपनी ने यह फैसला कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी और लाभ मार्जिन पर दबाव को देखते हुए लिया है। इससे पहले एचयूएल की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रिया नायर ने कहा था कि कंपनी इनपुट लागत में उतार-चढ़ाव के आधार पर कीमतों में संतुलित बदलाव करती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा था कि जिंसों की ऊंची महंगाई चुनौती बनी हुई है, हालांकि मांग में मजबूती कायम है।

सर्फ एक्सेल क्विक वॉश और ईजी वॉश के नए दाम

सर्फ एक्सेल क्विक वॉश के एक किलोग्राम पैक की कीमत में 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब यह 235 रुपये के बजाय 245 रुपये में मिलेगा। इसके 500 ग्राम पैक का दाम 123 रुपये से बढ़ाकर 128 रुपये कर दिया गया है।

सर्फ एक्सेल ईजी वॉश के एक किलोग्राम पैक की कीमत 167 रुपये से बढ़कर 172 रुपये हो गई है। वहीं, 500 ग्राम पैक अब 85 रुपये के बजाय 87 रुपये में मिलेगा।

सर्फ एक्सेल के साबुन यानी बार की कीमतों में भी बदलाव किया गया है। 250 ग्राम वाले बार का दाम 42 रुपये से बढ़ाकर 45 रुपये कर दिया गया है। चार बार वाले पैक, जिसमें प्रत्येक बार 200 ग्राम का है, की कीमत 145 रुपये से बढ़कर 155 रुपये हो गई है।

रिन के पाउडर और लिक्विड की कीमतें बढ़ीं

रिन आला के 500 मिलीलीटर पैक की कीमत 90 रुपये से बढ़ाकर 95 रुपये कर दी गई है। रिन डिटर्जेंट पाउडर के एक किलोग्राम पैक का नया दाम 123 रुपये है, जो पहले 120 रुपये था। इसके 500 ग्राम पैक की कीमत भी 61 रुपये से बढ़कर 63 रुपये हो गई है।

व्हील और मोती गुलाब साबुन के नए रेट

व्हील डिटर्जेंट पाउडर का एक किलोग्राम पैक अब 93 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 90 रुपये थी। इसके 500 ग्राम पैक का दाम 46 रुपये से बढ़ाकर 47 रुपये कर दिया गया है।

इसके अलावा, एचयूएल ने मोती गुलाब साबुन के 150 ग्राम पैक की कीमत 74 रुपये से बढ़ाकर 82 रुपये कर दी है। इस तरह कंपनी के घरेलू इस्तेमाल के कई उत्पाद अब पहले की तुलना में महंगे हो गए हैं।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!