दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

रूस ने चीन को भेजा 165 टन सोना, 1998 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा गोल्ड रिजर्व

नई दिल्ली, भारत: रूस ने जनवरी से सितंबर 2026 के बीच हॉन्गकॉन्ग के रास्ते चीन को रिकॉर्ड 165 टन सोने का निर्यात किया है। यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले तीन गुना से भी अधिक है। रूस के सोने के निर्यात में आई इस तेजी को पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों और यूक्रेन युद्ध पर बढ़ते खर्च के दबाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इस बीच रूस का सरकारी गोल्ड रिजर्व 1998 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

रूस की ओर से चीन को सोने की इतनी बड़ी खेप भेजना अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मार्केट में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। खास बात यह है कि सोने के निर्यात के लिए हॉन्गकॉन्ग का रास्ता इस्तेमाल किया गया। जनवरी से सितंबर के बीच भेजी गई 165 टन की मात्रा पिछले साल की इसी अवधि से तीन गुना से अधिक है।

चीन लगातार बढ़ा रहा अपना गोल्ड रिजर्व

एक तरफ रूस अपने सोने का निर्यात बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी तरफ चीन अपने स्वर्ण भंडार में लगातार इजाफा कर रहा है। अक्टूबर 2026 में चीन ने अपने गोल्ड रिजर्व में 26 टन सोना और जोड़ा है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीन की भूमिका और मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है।

रूस के सोने के निर्यात और उसके सरकारी गोल्ड रिजर्व में गिरावट के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। माना जा रहा है कि यूक्रेन युद्ध और सरकारी खर्च का दबाव कम करने के लिए रूस अपने सोने का इस्तेमाल कर रहा है।

रूस के लिए बढ़ती चुनौती

पश्चिमी प्रतिबंधों और युद्ध से जुड़े खर्च के बीच रूस के स्वर्ण भंडार में आई गिरावट उसकी आर्थिक स्थिति पर दबाव का संकेत मानी जा रही है। वहीं चीन का सोना खरीदना और रूस से बड़ी मात्रा में सोने का निर्यात होना वैश्विक गोल्ड मार्केट में बदलते समीकरणों को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!