दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

Nepal Earthquake: नेपाल में सुबह 4.9 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग; 73 किलोमीटर गहराई पर था केंद्र

काठमांडू, नेपाल। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 4:30 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 73 किलोमीटर नीचे था। अचानक आए झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

 

सुबह-सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके

नेपाल में गुरुवार तड़के जब लोग अपने घरों में सो रहे थे, उसी दौरान भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोग घबराकर घरों से बाहर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

पहले भी नेपाल में आया था भूकंप

नेपाल में इससे पहले 26 अक्टूबर को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय बैतडी जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके झटके बैतडी और दार्चुला जिलों के आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए थे। भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, उस भूकंप का केंद्र भारत-नेपाल सीमा के पास बैतडी जिले में था।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी कांपी धरती

नेपाल में भूकंप आने से एक दिन पहले बुधवार रात हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी झटके महसूस किए गए थे। यहां भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई थी। इसके झटके जुब्बल और रोहरू क्षेत्रों में महसूस हुए थे।

शिमला में आए भूकंप का केंद्र जिले में 31.118 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.00 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। यह झटके कुछ सेकेंड तक महसूस किए गए थे। इस घटना में भी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!