दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

क्या भाजपा में ‘ऑल इज नॉट वेल’!

शहडोल भाजपा में ‘ऑल इज नॉट वेल’!

बीते दिनों भाजपा युवा मोर्चा में पदाधिकारियों का गठन न सिर्फ ट्रोलिंग का विषय बन गया बल्कि जिलाध्यक्ष और युवामोर्चा जिलाध्यक्ष के बीच एक लकीर खींचती दिखी वहीं सोशल मीडिया में लोगों ने इस गठन पर तरह-तरह की तंज कसा कुछ लोगों ने तो कहा अब भाजपा के पास नए कार्यकर्ता नही है और पुराने गठरियों को ही संगठन में ढोया जा रहा है एक चीज है जो समझ से परे है क्या संगठन में भाजपा जिलाध्यक्ष का सिक्का चल रहा है या फिर युवामोर्चा जिलाध्यक्ष का भी अपना कोई वजूद है क्योंकि युवामोर्चा जिलाध्यक्ष की कार्यकारिणी को भंग करना कहीं न कहीं यह स्पष्ट करता है कि सब कुछ ठीक नही चल रहा पर जिलाध्यक्ष और युवामोर्चा जिलाध्यक्ष कार्यकारिणी गठन की औपचारिक तस्वीर ने

 

इन अफवाहों पर विराम लगा दिया और मान लेते हैं की सब कुछ ठीक चल रहा है यानी “आल इज वेल”।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने बड़े अरमानों के साथ कार्यकारिणी की सूची जारी की, लेकिन सूची जारी होते ही भाजपा जिलाध्यक्ष ने उस पर ऐसा ब्रेक लगा दिया और पूरी कार्यकारिणी ही भंग हो गई!

सवाल है जो पार्टी के कार्यकर्ता और आम जनता के हैं कि आखिर पर्दे के पीछे ऐसा कौन-सा खेल चल रहा था कि ताजपोशी से पहले ही तख्तापलट हो गया?

कहीं संगठन में ‘एक अनार, सौ बीमार’ वाली कहावत तो नही चल रही या फिर बिना हाईकमान की हरी झंडी के ही गाड़ी पटरी पर दौड़ा दी गई?

इसे क्या समझा जाए संगठनात्मक अनुशासन का मामला, आपसी वर्चस्व की जंग या फिर शह-मात का सियासी खेल?

फिलहाल शहडोल भाजपा के गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
क्योंकि राजनीति में जो दिखता है, कहानी हमेशा सिर्फ उतनी ही नहीं होती।
फिलहाल राजनीति व्यंग्य को यही समाप्त करते हैं और देखते हैं कि आने वाले दिनों में भाजपा में और क्या क्या होंने वाला है।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!