दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

चिनफिंग ने ट्रंप और पुतिन के सामने दी बड़ी चेतावनी, कहा- महाशक्तियों में संघर्ष हुआ तो बिगड़ेंगे दुनिया के हालात

शेनजेन, चीन। चीन के शेनजेन शहर में आयोजित एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका, रूस और चीन के राष्ट्रपतियों के बीच महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय बैठक हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वैश्विक सुरक्षा, परमाणु हथियारों और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर चर्चा की। बैठक में चिनफिंग ने बड़ी शक्तियों के बीच संभावित टकराव को लेकर गंभीर चेतावनी दी।

चिनफिंग बोले- दुनिया को संघर्ष नहीं, सहयोग चाहिए

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि दुनिया की प्रमुख शक्तियों के बीच बेहतर संबंध बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बड़े देश आपस में संघर्ष करते हैं तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा और वैश्विक स्तर पर अफरा-तफरी फैल सकती है। उन्होंने तीनों देशों से मतभेद दूर करने और शांति बनाए रखने के लिए साझा प्रयास करने की अपील की।

चिनफिंग ने कहा कि परमाणु युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। ऐसे युद्ध में किसी की जीत संभव नहीं है। उन्होंने परमाणु हथियारों को पूरी तरह समाप्त करने की आवश्यकता भी बताई।

ट्रंप ने बैठक को बताया ऐतिहासिक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस मुलाकात को ऐतिहासिक अवसर बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका, चीन और रूस मिलकर परमाणु हथियारों की संख्या कम करने तथा उनके इस्तेमाल के खतरे को सीमित करने पर चर्चा कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि दुनिया के बड़े मुद्दों का समाधान बातचीत के माध्यम से निकाला जाना चाहिए। उन्होंने मतभेदों के बावजूद संवाद जारी रखने का समर्थन किया।

पुतिन ने ऊर्जा सुरक्षा का मुद्दा उठाया

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी तीनों देशों के बीच रचनात्मक सहयोग की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि वैश्विक शांति और सुरक्षा बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। पुतिन ने ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय समस्याओं पर बातचीत करने का सुझाव दिया।

ताइवान को लेकर चीन ने जताई चिंता

बैठक के दौरान चिनफिंग ने ताइवान का मुद्दा भी उठाया। चीनी सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने अमेरिका से इस मामले में उचित कदम उठाने को कहा, ताकि दोनों देशों के संबंधों में किसी बड़े संकट से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!