दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

PM Modi Lucknow Visit: प्रधानमंत्री के आगमन पर लखनऊ में हाई अलर्ट, तीन अस्पतालों में सेफ हाउस; कई रास्तों पर रोक

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को प्रस्तावित लखनऊ दौरे को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री शाम करीब साढ़े पांच बजे गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उनके आगमन को देखते हुए शहर में करीब 4400 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं प्रमुख सड़कों पर दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।

 

एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक कड़ी सुरक्षा

प्रधानमंत्री विशेष विमान से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जाएंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद निर्धारित मार्ग से एयरपोर्ट लौटकर नई दिल्ली रवाना होंगे।

सुरक्षा व्यवस्था में आठ डीसीपी, 10 अपर पुलिस उपायुक्त और 34 सहायक पुलिस आयुक्त सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इसके अलावा पीएसी, आरआरएफ, एनएसजी और एटीएस की टीमें भी मुस्तैद रहेंगी। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी निगरानी और छतों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

तीन अस्पतालों में विशेष चिकित्सा व्यवस्था

स्वास्थ्य विभाग ने लोकबंधु राजनारायण अस्पताल, लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और एसजीपीजीआई में सेफ हाउस तैयार किए हैं।

तीनों अस्पतालों में करीब 50 डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। इनमें हृदय रोग, मेडिसिन, सर्जरी और हड्डी रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। आपातस्थिति के लिए आईसीयू, दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और रक्त की व्यवस्था भी की गई है।

इन मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, शहीद पथ, कमता तिराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा और अहिमामऊ के आसपास यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।

कमता से शहीद पथ की ओर सामान्य यातायात को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के आसपास कई रास्तों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

22 सिटी बसों के संचालन पर असर

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के कारण एयरपोर्ट, अमौसी और शहीद पथ मार्ग पर चलने वाली 22 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रभावित हो सकता है। जरूरत के अनुसार बसों को बदले हुए रास्तों से चलाया जाएगा।

समारोह में कौशल प्रशिक्षण संस्थानों के 52 राष्ट्रीय स्तर के टॉपर्स को प्रधानमंत्री सम्मानित करेंगे।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!