दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

गिरफ्तारी वारंट के बावजूद आरोपी खुलेआम, फरियादी परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकी, गोहपारू पुलिस की भूमिका संदिग्ध 

शहडोल-: गोहपारू

गोहपारू थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लाल सिंह पिता भैया लाल सिंह एवं अनिल सिंह पिता लाल सिंह के विरुद्ध 25 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय शहडोल से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही बल्कि बीट प्रभारी दशरथ वारंटियों के साथ घूमते नजर आ रहे ओर फरियादियों पर झूठी शिकायत करवा कर कॉम्प्रोमाइज का दबाव डाल रहे।

मामले में बीट प्रभारी दशरथ सूडवार की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। फरियादी पक्ष का आरोप है कि वारंटियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय पुलिस उनके प्रति नरम रुख अपना रही है और बीट प्रभारी उनके घर पर समय बिताते नजर आते हैं।

खेत में जबरन फसल नुकसान करने और जान से मारने की धमकी का आरोप

दिनांक 22 नवंबर 2026 को हुई घटना के संबंध में पत्रकार जगदीश प्रसाद सेन द्वारा पुलिस अधीक्षक शहडोल को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत के अनुसार, खेत में धान की फसल काटने के दौरान रास्ता रोकने, फसल को नुकसान पहुंचाने और विरोध करने पर गाली–गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

शिकायत में लाल सिंह, अनिल सिंह के नाम का उल्लेख किया गया है। फरियादी का आरोप है कि लाल सिंह द्वारा परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही हैं। इस संबंध में गोहपारू थाने में शिकायत किए जाने की बात भी आवेदन में कही गई है।

पुलिस पर वारंटियों का पक्ष लेने काआरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उनके परिवार को धमकियों और दबाव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन पुलिस से अपेक्षित राहत नहीं मिल रही है। वहीं, स्थानीय स्तर पर बीट प्रभारी दशरथ सूडवार पर एक स्थानीय नेता के प्रभाव में काम करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

शिकायत आवेदन में माननीय न्यायालय द्वारा धारा 70 के अंतर्गत लाल सिंह एवं अनिल सिंह के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी होने का उल्लेख करते हुए उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

अब पुलिस अधीक्षक से न्याय की उम्मीद

फरियादी ने पुलिस अधीक्षक शहडोल से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, गिरफ्तारी वारंट का पालन सुनिश्चित कराने, धमकी देने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

अब सवाल यह है कि गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भी कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है? क्या गोहपारू पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन कर वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगी? क्या बीट प्रभारी की भूमिका की जांच होगी?

गोहपारू पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठते इन सवालों का जवाब अब पुलिस प्रशासन को देना होगा।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!