दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

हरिद्वार में 2027 के विधानसभा चुनाव पर टिकी राजनीतिक दलों की नजर, भाजपा-कांग्रेस के सामने नई चुनौती

देहरादून, उत्तराखंड। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर हरिद्वार जिले की राजनीति एक बार फिर चर्चा में है। राज्य गठन के बाद से ही हरिद्वार के मतदाताओं ने अलग-अलग चुनावों में विभिन्न राजनीतिक दलों को समर्थन दिया है। शुरुआती वर्षों में बहुजन समाज पार्टी का प्रभाव रहा, लेकिन बाद के चुनावों में भाजपा और कांग्रेस ने अपनी स्थिति मजबूत की। अब नए राजनीतिक दलों की सक्रियता से जिले के चुनावी समीकरणों में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

छह राजनीतिक दल तलाश रहे अपनी जमीन

हरिद्वार में भाजपा, कांग्रेस, बसपा और समाजवादी पार्टी के अलावा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और जन निर्माण पार्टी भी राजनीतिक जमीन तलाशने में जुटी हैं। इन दलों की सक्रियता के चलते जिले की सभी 11 विधानसभा सीटों पर चुनावी मुकाबले को लेकर राजनीतिक चर्चा बढ़ गई है।

पिछले पांच विधानसभा चुनावों के परिणाम बताते हैं कि हरिद्वार में किसी एक दल का स्थायी वर्चस्व नहीं रहा है।

2002 और 2007 में बसपा का रहा प्रभाव

उत्तराखंड के पहले विधानसभा चुनाव में वर्ष 2002 में हरिद्वार की नौ सीटों में से बसपा ने पांच सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा को तीन और कांग्रेस को एक सीट मिली थी।

वर्ष 2007 में बसपा ने अपना प्रदर्शन बेहतर करते हुए छह सीटें जीत लीं। इस चुनाव में भाजपा दो और कांग्रेस एक सीट तक सीमित रही।

परिसीमन के बाद भाजपा ने बनाई बढ़त

वर्ष 2012 में परिसीमन के बाद हरिद्वार में विधानसभा सीटों की संख्या नौ से बढ़कर 11 हो गई। इस चुनाव में भाजपा पांच सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी, जबकि कांग्रेस और बसपा ने तीन-तीन सीटों पर जीत हासिल की।

वर्ष 2017 में भाजपा ने आठ विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस को तीन सीटें मिलीं और बसपा एक भी सीट नहीं जीत सकी।

2022 में कांग्रेस ने की वापसी

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पांच सीटें जीतकर जिले में अपनी स्थिति मजबूत की। भाजपा तीन सीटों पर सिमट गई, जबकि बसपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की। एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गई।

आगामी चुनाव में नए राजनीतिक दलों की भागीदारी के बीच हरिद्वार के चुनावी समीकरणों पर सभी प्रमुख दलों की नजर रहेगी।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!