दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

Maharashtra News: पालघर में ट्रक से टकराई बाइक, तीन छात्रों की मौत; नागपुर लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता

मुंबई, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पालघर में मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में तीन छात्रों की जान चली गई। दूसरी ओर, नागपुर में कार सवार लोगों से करोड़ों रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश से बड़ी रकम बरामद की है। राज्य में जिम सप्लीमेंट की बिक्री और प्रश्नपत्र लीक के मामलों में भी सख्त कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

समुद्र तट जा रहे तीन छात्रों की हादसे में मौत

पालघर जिले के बोइसर स्थित गणेश नगर निवासी मोहित राकेश वर्मा, रवि विजय गुप्ता और नैना महतो मोटरसाइकिल से नंदगांव-अलेवाड़ी समुद्र तट जा रहे थे। इसी दौरान पाल्म टेंभी के पास बोइसर-नवापुर मार्ग पर उनकी बाइक एक ट्रक से टकरा गई।

हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। मोहित और रवि 12वीं कक्षा के छात्र थे, जबकि नैना 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

बालाघाट से बरामद हुए लूट के 3.28 करोड़ रुपये

नागपुर के शांतिनगर थाना क्षेत्र में 18 नवंबर को कार सवार लोगों से 3.74 करोड़ रुपये लूटे गए थे। पुलिस ने जांच के दौरान मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के डोरली माल गांव के एक खेत से 3.28 करोड़ रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस ने अरविंद डहरवाल, रजनीकांत चंद्रवाल और चंद्रकांत दिनेश बघेल को गिरफ्तार किया है। मामले के मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है।

बिना लाइसेंस सप्लीमेंट बेचने पर होगी कार्रवाई

महाराष्ट्र एफडीए के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने स्पष्ट किया है कि जिम संचालकों को प्रोटीन पाउडर और हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के लिए एफएसएसएआई का वैध लाइसेंस लेना होगा। उत्पादों पर भ्रामक स्वास्थ्य संबंधी दावे करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

पुणे में दोहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

पुणे जिले में पशुओं को घर के सामने से ले जाने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की हत्या का मामला सामने आया है। घायल महिला के इशारे से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला। पुलिस ने गणेश सुभाष धीवर को गिरफ्तार किया है।

पेपर लीक पर दस करोड़ जुर्माने का प्रस्ताव

परीक्षा सुधार समिति ने प्रश्नपत्र लीक के मामलों में सात से दस साल की जेल, न्यूनतम दस करोड़ रुपये जुर्माना, संपत्ति जब्ती और विशेष अदालतों के गठन की सिफारिश की है।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!