दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

आधार कार्ड में घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर, सिर्फ 75 रुपये लगेगा शुल्क; जानें ऑनलाइन प्रक्रिया

नई दिल्ली, दिल्ली। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए अब आधार सेवा केंद्र के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधिकारिक आधार एप के माध्यम से मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। जिन लोगों के पास पहले से पंजीकृत मोबाइल नंबर उपलब्ध है, वे घर बैठे स्मार्टफोन की मदद से नया नंबर अपडेट कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 75 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

मोबाइल नंबर अपडेट करने की ऑनलाइन प्रक्रिया

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने के लिए यूजर्स को अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन या आईफोन में आधिकारिक Aadhaar App डाउनलोड करना होगा। इसके बाद निम्नलिखित प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

  • आधार एप खोलकर आधार नंबर की मदद से लॉगइन करें।
  • सर्विसेज सेक्शन में जाएं।
  • मोबाइल नंबर अपडेट का विकल्प चुनें।
  • स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
  • कंटिन्यू टू अपडेट मोबाइल नंबर पर क्लिक करें।
  • अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • नए नंबर पर प्राप्त ओटीपी से सत्यापन करें।
  • फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • 75 रुपये का शुल्क जमा करके आवेदन सबमिट करें।

15 दिन तक लग सकता है समय

आधार एप पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया करीब पांच मिनट में पूरी की जा सकती है। हालांकि, आवेदन जमा होने के बाद नया मोबाइल नंबर आधार में अपडेट होने में 15 दिन तक का समय लग सकता है।

पुराना मोबाइल नंबर बंद होने पर क्या करें?

इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनके पास आधार में पहले से पंजीकृत मोबाइल नंबर उपलब्ध है। यदि पुराना नंबर बंद हो चुका है या उसका एक्सेस नहीं है, तो मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए नजदीकी आधार सेवा केंद्र अथवा अधिकृत आधार अपडेट सेंटर जाना होगा।

इस सुविधा से पात्र आधार कार्डधारकों को समय की बचत होगी और लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!