दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के अमेरिकी प्रस्ताव पर सरकार की प्रतिक्रिया, कहा- नोटिस की समीक्षा जारी

नई दिल्ली, दिल्ली। अमेरिका की ओर से भारतीय उत्पादों पर 25 प्रतिशत तक का नया आयात शुल्क लगाने के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने प्रतिक्रिया दी है। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) की ओर से जारी नोटिस का संज्ञान लिया गया है और फिलहाल इसकी समीक्षा की जा रही है। अमेरिका की यह जांच भारत समेत दुनिया की 14 अर्थव्यवस्थाओं की संरचनात्मक अतिरिक्त उत्पादन क्षमता से जुड़ी नीतियों पर केंद्रित है।

अमेरिका के दावे को भारत ने किया खारिज

केंद्र सरकार ने अमेरिका के उस दावे को खारिज किया है, जिसमें भारत में जरूरत से अधिक उत्पादन क्षमता होने की बात कही गई है। वाणिज्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत के किसी भी क्षेत्र में संरचनात्मक अतिरिक्त उत्पादन क्षमता नहीं है। भारत इस संबंध में अपना पक्ष पहले भी अमेरिकी अधिकारियों के सामने रख चुका है।

जांच में भारत ने की रचनात्मक भागीदारी

वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, भारत ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि की धारा 301 के तहत हुई जांच में रचनात्मक भागीदारी की है। वाणिज्य विभाग ने जांच प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त उत्पादन क्षमता से जुड़े मुद्दों पर अपना पक्ष स्पष्ट किया था।

मंत्रालय ने बताया कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि की ओर से जांच के निर्धारण और टिप्पणियां आमंत्रित करने संबंधी नोटिस जारी किया गया है।

14 अर्थव्यवस्थाओं से जुड़ा है मामला

अमेरिका की यह जांच केवल भारत तक सीमित नहीं है। इसमें भारत सहित 14 अर्थव्यवस्थाओं की अतिरिक्त उत्पादन क्षमता से संबंधित नीतियों को शामिल किया गया है। इसी जांच के तहत भारतीय सामानों पर 25 प्रतिशत तक का नया शुल्क लगाने का प्रस्ताव सामने आया है।

अमेरिकी प्रस्ताव का अध्ययन कर रही सरकार

केंद्र सरकार फिलहाल अमेरिकी नोटिस और प्रस्तावित शुल्क से जुड़े प्रावधानों का अध्ययन कर रही है। भारत ने अतिरिक्त उत्पादन क्षमता संबंधी अमेरिकी दावों पर असहमति जताई है। फिलहाल नया टैरिफ प्रस्तावित है और भारत सरकार की ओर से इसकी समीक्षा जारी है।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!